सऊदी अरब में अमेरिकियों को दूतावास न आने की सलाह, बहरीन-जॉर्डन से कर्मचारियों को निकालने का आदेश

सऊदी अरब में अमेरिकियों को दूतावास न आने की सलाह, बहरीन-जॉर्डन से कर्मचारियों को निकालने का आदेश

सऊदी अरब में अमेरिकियों को दूतावास न आने की सलाह, बहरीन-जॉर्डन से कर्मचारियों को निकालने का आदेश
Modified Date: March 3, 2026 / 11:39 am IST
Published Date: March 3, 2026 11:39 am IST

दुबई, तीन मार्च (एपी) सऊदी अरब में अमेरिकी दूतावास ने मंगलवार को ईरानी ड्रोन हमले की बात स्वीकार की और अमेरिकियों से फिलहाल दूतावास से दूर रहने का आग्रह किया।

दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दूतावास पर हमले के कारण अगली सूचना तक दूतावास में न आएं।’’

इसमें कहा गया कि जिन लोगों को वीजा संबंधी काम के लिए दूतावास आने के लिए समय दिया गया था, उन्हें अब न आने के लिए कहा गया है।

सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को पहले बताया था कि दूतावास पर दो ड्रोन से हमला किया गया है।

इस बीच, अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने बहरीन और जॉर्डन में अपने उन कर्मचारियों और उनके परिवारों को निकालने का आदेश दिया है, जिनकी वहां तत्काल जरूरत नहीं है।

मंत्रालय ने ऑनलाइन जारी घोषणा में कहा कि यह निर्णय ‘‘सुरक्षा जोखिमों’’ के कारण लिया गया है।

विदेश मंत्रालय ने ईरान के साथ जारी युद्ध के मद्देनजर पश्चिम एशिया में रहने वाले अमेरिकियों से भी देश छोड़ने का आग्रह किया है।

एपी

गोला मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में