Korba Girl Missing News: मंदिर में नाबालिग की शादी की भनक, फिर हो गया ये बड़ा कांड! छत्तीसगढ़ में दो परिवारों के बीच मचा बवाल
Korba Girl Missing News: मंदिर में नाबालिग की शादी की भनक, फिर हो गया ये बड़ा कांड! छत्तीसगढ़ में दो परिवारों के बीच मचा बवाल
Korba Girl Missing News/Image Source: Symbolic
- कोरबा में नाबालिग लापता
- मंदिर में शादी की साजिश का आरोप
- दो परिवार आमने-सामने
कोरबा: Korba Girl Missing News: कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत पथरीपारा में एक नाबालिग युवती के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने इलाके में रहने वाले युवक मनीष राठिया पर बहला-फुसलाकर ले जाने और सर्वमंगला मंदिर में शादी कराने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है।
मंदिर में नाबालिग की शादी की कोशिश? (Korba Minor Girl Missing)
Korba Girl Missing News: पीड़िता के परिजनों के अनुसार, मोबाइल फोन पर सर्वमंगला मंदिर में शादी कराने की जानकारी दी गई थी। सूचना मिलते ही परिजन मंदिर पहुंचे, जहां युवक की मां जो सर्वमंगला मंदिर में निजी सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत बताई जा रही है खाकी वर्दी में मौजूद थी और कथित रूप से धौंस जमाती रही। आरोप है कि इसके बाद युवती के परिजन जब युवक के घर के पास पहुंचे तो उनके साथ मारपीट भी की गई। मामला थाने पहुंचने पर परिजनों का कहना है कि युवक की मां को खाकी वर्दी में देखकर पुलिस भी क्षणभर के लिए चौंक गई।
नाबालिग के लापता होने पर बवाल (Korba Crime News)
Korba Girl Missing News: सबसे गंभीर सवाल यह उठ रहा है कि पांच दिन बीत जाने के बाद भी युवक के लापता होने की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई। पीड़िता पक्ष ने युवक की मां और अन्य परिजनों पर मिलीभगत कर नाबालिग की शादी कराने के प्रयास का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि दोनों परिवार पथरीपारा में ही आमने-सामने रहते हैं, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है। इससे पहले भी युवक और किशोरी के प्रेम प्रसंग की खबर दोनों परिवार वालों को थी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें
- सुबह से शुरू हो चुका है सूतक काल, आज इतने बजे से लग जाएगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें भारत में कब कहां-कहां देगा दिखाई
- ट्रंप हुए निराश… ईरान हमले पर ब्रिटेन का यू-टर्न? संसद में पीएम स्टार्मर ने दिया बड़ा जवाब, हवाई हमलों पर कह दी ये बड़ी बात
- आपकी राशि में लग रहा चंद्रग्रहण, बड़े बदलाव की संभावना, बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें मंगलवार का राशिफल

Facebook


