फ्रांस में ‘स्काइडाइविंग’ विमान दुर्घटनाग्रस्त, इसमें सवार सभी 11 लोगों की मौत

फ्रांस में ‘स्काइडाइविंग’ विमान दुर्घटनाग्रस्त, इसमें सवार सभी 11 लोगों की मौत

फ्रांस में ‘स्काइडाइविंग’ विमान दुर्घटनाग्रस्त, इसमें सवार सभी 11 लोगों की मौत
Modified Date: June 28, 2026 / 07:58 pm IST
Published Date: June 28, 2026 7:58 pm IST

नैंसी (फ्रांस), 28 जून (एपी) उत्तर-पूर्वी फ्रांस में रविवार को ‘स्काइडाइविंग’ में इस्तेमाल होने वाला एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे इसमें सवार सभी 11 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

क्षेत्र के एक अधिकारी (प्रीफेक्ट) यवेस सेगुई ने बताया कि नैंसी शहर के बाहरी इलाके में नैंसी-एसी एयरफील्ड से उड़ान भरने के बाद विमान में खराबी आ गई और वह ‘लगभग लंबवत नीचे’ गिर गया।

उन्होंने बीएफएम-टीवी को बताया कि विमान एयरफील्ड के पास बसे इलाके के किनारे पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

‘मर्थ-ए-मोसेल’ क्षेत्र के अधिकारी सेगुई ने कहा, ‘‘अगर यह घटना कुछ मीटर दूर हुई होती, तो इस हादसे में और लोगों को भी नुकसान हो सकता था।’’

मर्थ-ए-मोसेल क्षेत्र के अधिकारी यवेस सेगुई ने कहा कि आपातकालीन सेवाओं के कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और अधिकारी चश्मदीदों के बयान दर्ज कर रहे हैं।

एपी संतोष दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में