New Jersey Plane Crash: काल बना विमान.. रनवे से फिसलकर जंगल में गिरा, 10 से ज्यादा लोगों की जान पर बन आई बात
New Jersey Plane Crash: काल बना विमान.. रनवे से फिसलकर जंगल में गिरा, 10 से ज्यादा लोगों की जान पर बन आई बात

New Jersey Plane Crash| Image Credit: x
- अमेरिका के न्यू जर्सी में विमान दुर्घटनाग्रस्त
- स्काईडाइविंग विमान रनवे से आगे निकलकर जंगल में गिरा
- कम से कम 15 लोग घायल
New Jersey Plane Crash: मोनरो टाउनशिप। अमेरिका के न्यू जर्सी में बुधवार शाम एक हवाईअड्डे पर स्काईडाइविंग विमान रनवे से आगे निकलकर जंगल में जा गिरा, जिससे कम से कम 15 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
‘सेसना 208बी’ विमान दुर्घटनाग्रस्त
बता दें कि, स्काईडाइविंग विमान एक विशेष प्रकार का विमान होता है, जिसका उपयोग स्काईडाइविंग गतिविधियों के लिए किया जाता है। संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) के प्रवक्ता के अनुसार, फिलाडेल्फिया से लगभग 33.8 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में क्रॉस कीज हवाई अड्डे पर ‘सेसना 208बी’ विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 15 लोग सवार थे। इस घटना की जांच की जा रही है। हवाई क्षेत्र से ली गई तस्वीरों में दुर्घटनाग्रस्त विमान एक जंगल में दिखाई दे रहा है और क्षतिग्रस्त हालत में है। वहां दमकल की गाड़ियां और अन्य आपातकालीन वाहन मौजूद हैं।
ट्रॉमा सेंटर में तीन लोगों का उपचार जारी
न्यू जर्सी के कैम्डन में स्थित ‘कूपर यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल’ की प्रवक्ता वेंडी ए. मारानो ने बताया कि, अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में तीन लोगों का उपचार किया जा रहा है, जबकि 8 लोगों का इलाज आपातकालीन विभाग में किया जा रहा है, जिन्हें कम गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि चार अन्य लोगों को ‘‘बेहद मामूली चोटें’’ आई हैं।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह दुर्घटना बुधवार शाम को न्यू जर्सी के क्रॉस कीज हवाई अड्डे (Philadelphia से लगभग 33.8 किमी दक्षिण-पूर्व में) हुई। विमान रनवे से आगे निकलकर जंगल में जा गिरा।
Web Title: Skydiving plane skidded off runway, plunged into forest, injuring at least 15
दुनिया की खबर | World News in Hindi
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 amइस्लामाबाद में एससीओ बैठक में भारत की भागीदारी ‘स्वागत योग्य कदम’ : पाकिस्तान
02 Oct 2026 | 1:10 amविमान को गिराने की साजिश के पीछे ईरान का हाथ होने का ट्रंप का दावा, संदिग्ध को यूएई को सौंपा गया
02 Oct 2026 | 1:00 amगोयल ने ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्रियों से मुलाकात की
02 Oct 2026 | 12:57 amनेपाल में जाली भारतीय नोट बरामद, दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार
02 Oct 2026 | 12:50 amफ्लाईदुबई के सह-पायलट के पीछे ईरान का हाथ होने का संकेत, ट्रंप ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
02 Oct 2026 | 12:17 am