एयरलाइन को आर्थिक मदद देने में भूमिका के लिए स्पेन के पूर्व प्रधानमंत्री जपटैरो जांच के दायरे में

एयरलाइन को आर्थिक मदद देने में भूमिका के लिए स्पेन के पूर्व प्रधानमंत्री जपटैरो जांच के दायरे में

एयरलाइन को आर्थिक मदद देने में भूमिका के लिए स्पेन के पूर्व प्रधानमंत्री जपटैरो जांच के दायरे में
Modified Date: May 19, 2026 / 06:52 pm IST
Published Date: May 19, 2026 6:52 pm IST

मैड्रिड, 19 मई (एपी) स्पेन की एक अदालत पूर्व प्रधानमंत्री जोस लुइस रोड्रिग्ज जपटैरो के खिलाफ सरकारी एयरलाइन को आर्थिक सहायता देने में पद के कथित दुरुपयोग और अन्य संभावित अपराधों की जांच कर रही है।

मैड्रिड की राष्ट्रीय अदालत स्पेन सरकार की ओर से प्लस अल्ट्रा एयरलाइन को बचाने के संबंध में संभावित वित्तीय गड़बड़ी की जांच कर रही है, जिसे 2021 में ‘कोविड-19 रिकवरी फंड’ के हिस्से के रूप में सार्वजनिक धन से 5.3 करोड़ यूरो (अब 6.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर) प्राप्त हुए थे।

अदालत ने एक बयान में कहा कि जांच का दायरा बढ़ाकर उसमें जपटैरो को भी शामिल किया गया है, जिन्हें दो जून को न्यायाधीश के सवालों का जवाब देने के लिए तलब किया गया है। जांच न्यायाधीश के वारंट के साथ पुलिस ने 65 वर्षीय जपटैरो के कार्यालय की मंगलवार को तलाशी ली।

जपटैरो 2004 से 2011 तक स्पेन के प्रधानमंत्री थे। वह वर्तमान प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज के नेतृत्व वाली सोशलिस्ट पार्टी के सदस्य हैं।

उन्होंने मार्च में सीनेट की सुनवाई में आर्थिक सहायता से संबंधित किसी भी गलत काम से इनकार किया और कहा कि उन्हें “प्लस अल्ट्रा से कभी कोई कमीशन नहीं मिला।”

प्लस अल्ट्रा स्पेन के स्वामित्व वाली विमानन कंपनी है, जिसमें वेनेजुएला के निवेशकों ने भी निवेश कर रखा है। यह स्पेन और वेनेजुएला, पेरू तथा इक्वाडोर के बीच उड़ानों में विशेषज्ञता रखती है।

एपी प्रशांत पारुल

पारुल


लेखक के बारे में