ईरानी अधिकारियों के साथ बातचीत ने युद्ध खत्म करने के समझौते के लिए ‘अच्छी नींव’ रखी : वेंस
ईरानी अधिकारियों के साथ बातचीत ने युद्ध खत्म करने के समझौते के लिए ‘अच्छी नींव’ रखी : वेंस
ओबबुर्गेन (स्विटजरलैंड), 22 जून (एपी) अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने सोमवार को कहा कि ईरान के साथ शांति वार्ता ने फरवरी के आखिर में शुरू हुई जंग को खत्म करने के लिए “एक सफल अंतिम समझौते की अच्छी नींव” तैयार की है।
वेंस ने अंतिम समझौते की तुलना एक मकान से करते हुए पत्रकारों से कहा, “हमने नींव रखी है। हमने घर तो नहीं बनाया है, लेकिन अमेरिकी लोगों के लिए एक अच्छी स्थिति तक पहुंचने के लिए हमने एक मजबूत नींव जरूर रखी है।”
वेंस की ये टिप्पणियां तब आईं जब उन्होंने और ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघिर गालिबाफ ने सोमवार को दोनों देशों के बीच युद्ध को स्थायी रूप से खत्म करने के मकसद से शुरुआती बातचीत का एक लंबा दौर पूरा किया।
उपराष्ट्रपति ने यह भी सुझाव दिया कि अमेरिकी प्रशासन अमेरिकी सोया, मक्का और गेहूं की खरीद के लिए ईरान की जब्त की गई संपत्ति को जारी करने पर सहमत हो सकता है।
स्विट्जरलैंड में मध्यस्थता की कोशिशें, जो रविवार को शुरू होकर सोमवार तड़के तक चलीं, उनमें कुछ उतार-चढ़ाव भी आए। लेकिन इन बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के बीच कुछ समझौते भी हुए।
एपी प्रशांत मनीषा
मनीषा

Facebook


