विवाह बंधन में बंधेंगे टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स

विवाह बंधन में बंधेंगे टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स

विवाह बंधन में बंधेंगे टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स
Modified Date: July 3, 2026 / 04:02 pm IST
Published Date: July 3, 2026 4:02 pm IST

न्यूयॉर्क, तीन जुलाई (एपी) मशहूर गायिका टेलर स्विफ्ट और फुटबॉल खिलाड़ी ट्रैविस केल्स की शादी शुक्रवार को मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी।

न्यूयॉर्क के इस मशहूर स्थल पर होने वाले शानदार समारोह में जोड़े के करीबी दोस्त और परिवार के लोग, साथ ही अनेक मेहमान भी शामिल होंगे।

इस शादी समारोह से जुड़ी कई बातें अभी सार्वजनक रूप से ज्ञात नहीं हैं, हालांकि ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को मिले शहर के परमिट से पता चलता है कि शादी का कार्यक्रम शुक्रवार शाम पांच बजे शुरू होगा और शनिवार सुबह चार बजे तक चल सकता है।

यह शादी मशहूर गायिका और फुटबॉल खिलाड़ी के रिश्ते में नया मोड़ है, जिसने दुनिया भर में लाखों प्रशंसकों को रोमांचित और आकर्षित किया है।

स्विफ्ट और केल्स पिछले तीन साल से साथ नजर आ रहे थे।

एपी शफीक शोभना

शोभना


लेखक के बारे में