तेहरान का मिसाइल कार्यक्रम कभी भी अमेरिका-ईरान बातचीत का हिस्सा नहीं था : शहबाज शरीफ

तेहरान का मिसाइल कार्यक्रम कभी भी अमेरिका-ईरान बातचीत का हिस्सा नहीं था : शहबाज शरीफ

तेहरान का मिसाइल कार्यक्रम कभी भी अमेरिका-ईरान बातचीत का हिस्सा नहीं था : शहबाज शरीफ
Modified Date: June 24, 2026 / 12:55 am IST
Published Date: June 24, 2026 12:55 am IST

(सज्जादु हुसैन)

इस्लामाबाद, 23 जून (भाषा) पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते में तेहरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम से जुड़ा कोई प्रावधान शामिल नहीं है।

शरीफ ने यह टिप्पणी ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत के बाद एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में की।

पेजेश्कियान एक दिन की राजकीय यात्रा पर पाकिस्तान पहुंचे हैं।

ईरान की परमाणु और मिसाइल प्रौद्योगिकी से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए शरीफ ने कहा कि वह “बिना किसी हिचकिचाहट के कह सकते हैं कि ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम पर अमेरिका और ईरान के बीच कोई बातचीत नहीं हुई… यह बातचीत के एजेंडे में शामिल ही नहीं था।”

उन्होंने कहा, “यह मुमकिन नहीं है कि दूसरों के पास मिसाइल हों और ईरान के पास न हों।”

ईरान का मिसाइल कार्यक्रम इजराइल के लिए एक बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है, जिसे हालिया संघर्ष के दौरान सैकड़ों मिसाइल हमलों का सामना करना पड़ा था।

भाषा पारुल जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में