पाकिस्तान में पुलिस पर घातक हमले में शामिल आतंकवादी मारा गया : अधिकारी

पाकिस्तान में पुलिस पर घातक हमले में शामिल आतंकवादी मारा गया : अधिकारी

पाकिस्तान में पुलिस पर घातक हमले में शामिल आतंकवादी मारा गया : अधिकारी
Modified Date: March 20, 2026 / 06:13 pm IST
Published Date: March 20, 2026 6:13 pm IST

पेशावर, 20 मार्च (भाषा) पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस पर घातक हमले में कथित रूप से शामिल एक वांछित आतंकवादी मारा गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

आतंकवाद निरोधक विभाग (सीटीडी) के एक बयान के अनुसार, आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद बृहस्पतिवार देर रात दिखान जिले की पहाड़पुर तहसील में सीटीडी और जिला पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया ।

बयान में कहा गया है कि मारे गए आतंकवादी की पहचान अहमद के रूप में हुई है, जो डोटानी जनजाति से संबद्ध था और पूर्व काची आतंकवादी समूह से जुड़ा था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अहमद कई गंभीर मामलों में वांछित था और उस हमले में सीधे तौर पर शामिल था जिसके परिणामस्वरूप एक थानाधिकारी सहित सात पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।

रविवार को गश्त के दौरान लक्की मारवत में एक पुलिस वाहन पर देसी बम से हमला होने के कारण इन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी।

भाषा

राजकुमार माधव

माधव


लेखक के बारे में