पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आतंकवादियों ने दो सुरक्षाकर्मियों की हत्या की

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आतंकवादियों ने दो सुरक्षाकर्मियों की हत्या की

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आतंकवादियों ने दो सुरक्षाकर्मियों की हत्या की
Modified Date: April 20, 2026 / 12:41 am IST
Published Date: April 20, 2026 12:41 am IST

पेशावर, 19 अप्रैल (भाषा) पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में रविवार को अज्ञात आतंकवादियों ने दो सुरक्षाकर्मियों की हत्या कर दी। स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने उत्तरी वजीरिस्तान की सीमा से लगे बन्नू जिले के कैंट थाना क्षेत्र के अधिकार क्षेत्र में आने वाले कुर्रम गढ़ी इलाके में ‘फेडरल कांस्टेबुलरी’ के दो जवानों पर गोलीबारी की।

हमले के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और आतंकियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया।

इस घटना के दौरान ‘फेडरल कांस्टेबुलरी’ (एफसी) सैनिकों ने भी जवाबी गोलीबारी की।

पुलिस ने पुष्टि की है कि घटनास्थल पर अतिरिक्त बल भेजे गए हैं, जबकि आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है।

भाषा

शुभम रंजन

रंजन

रंजन


लेखक के बारे में