ईरान, यूक्रेन से वार्ता के लिए ट्रंप अमेरिकी सैन्य अधिकारियों की मदद ले रहे
ईरान, यूक्रेन से वार्ता के लिए ट्रंप अमेरिकी सैन्य अधिकारियों की मदद ले रहे
वाशिंगटन, सात फरवरी (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उच्च स्तरीय कूटनीति के लिए सैन्य कमांडरों की मदद लेने का अप्रत्याशित कदम उठाया है। उन्होंने पश्चिम एशिया में शीर्ष अमेरिकी कमांडर को ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत के लिए भेजा है और रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए सैन्य सचिव को एक प्रमुख वार्ताकार के रूप में नियुक्त किया है।
अमेरिकी केंद्रीय कमान के प्रमुख एडमिरल ब्रैड कूपर शुक्रवार को ओमान में पहली बार अप्रत्यक्ष अमेरिकी-ईरान वार्ता में शामिल हुए।
सूत्रों ने बताया कि इस सप्ताह रूस-यूक्रेन वार्ता में सैन्य सचिव डैन ड्रिस्कॉल ने अपनी भूमिका को दोहराते हुए यूक्रेनी अधिकारियों के साथ बातचीत जारी रखने के लिए काम किया।
विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर दोनों ही वार्ताओं में संतुलन बनाए हुए हैं।
एलिसा एवर्स ने जॉर्ज डब्ल्यू बुश और ओबामा प्रशासन में राष्ट्रीय सुरक्षा पदों पर कार्य किया है। एवर्स ने कहा कि कूपर जैसे सक्रिय सैन्य अधिकारियों को राजनयिक भूमिकाओं में नियुक्त करना यह दर्शाता है कि ट्रंप प्रशासन ने विदेश नीति की चुनौतियों को हल करने के प्रयासों में सेना पर अधिक निर्भर होने को प्राथमिकता दी है।
ओमान में हुई वार्ता का उद्देश्य ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव को कम करना था।
ट्रंप ने कहा कि बातचीत ‘‘बहुत अच्छी’’ रही और अगले सप्ताह की शुरुआत में और वार्ता किये जाने की योजना है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम पर कोई समझौता नहीं करता है, तो ‘‘इसके परिणाम बहुत गंभीर होंगे।’’
ट्रंप ने कूपर को वार्ता में भाग लेने के लिए क्यों भेजा, इस बारे में टिप्पणी के अनुरोध पर व्हाइट हाउस ने कोई जवाब नहीं दिया है।
एपी
देवेंद्र माधव
माधव

Facebook


