युद्ध समाप्त करने के लिये समझौते के करीब होने के मद्देनजर हमला करने से बचें इजराइल और ईरान : ट्रंप

युद्ध समाप्त करने के लिये समझौते के करीब होने के मद्देनजर हमला करने से बचें इजराइल और ईरान : ट्रंप

युद्ध समाप्त करने के लिये समझौते के करीब होने के मद्देनजर हमला करने से बचें इजराइल और ईरान : ट्रंप
Modified Date: June 14, 2026 / 08:59 pm IST
Published Date: June 14, 2026 8:59 pm IST

वाशिंगटन, 14 जून (एपी) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को लेबनान पर इजराइली हमलों को ज्यादा महत्व नहीं दिया, हालांकि कहा कि युद्ध समाप्त करने के लिये समझौते के करीब पहुंचने के मद्देनजर इजराइल और ईरान को ऐसे हमलों से बचना चाहिए।

ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘लेबनान में कहीं भी इजराइल की ओर से और हमले नहीं होने चाहिए, साथ ही हिज्बुल्ला समेत किसी भी अन्य पक्ष की ओर से भी इजराइल पर और हमले नहीं होने चाहिए।’’

ट्रंप ने पहले कहा था कि युद्ध खत्म करने के लिए रविवार को समझौता हो सकता है, लेकिन तब से उन्होंने इस बारे में कोई अद्यतन जानकारी नहीं दी है ।

एपी

शफीक दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में