सरकार के शटडाउन पर ट्रंप का उदासीन रुख, कांग्रेस में गतिरोध जारी

सरकार के शटडाउन पर ट्रंप का उदासीन रुख, कांग्रेस में गतिरोध जारी

सरकार के शटडाउन पर ट्रंप का उदासीन रुख, कांग्रेस में गतिरोध जारी
Modified Date: October 17, 2025 / 12:42 pm IST
Published Date: October 17, 2025 12:42 pm IST

वाशिंगटन, 17 अक्टूबर (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सरकार के ‘शटडाउन’ (सरकारी वित्तपोषण रुकने से कामकाज ठप होना) को समाप्त करने के लिए समझौते की कोशिशों में कोई खास तत्परता नहीं दिखा रहे, जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी का कहना है कि जब तक वह सीधे हस्तक्षेप नहीं करेंगे तब तक कोई समाधान संभव नहीं है।

तीन हफ्ते से स्थिति ज्यों की त्यों है। कांग्रेस ठप है और सीनेट में भी कोई प्रगति नहीं हो रही। सदन में एक महीने से कोई सत्र आयोजित नहीं हुआ है और सांसद कोई प्रगति न होने से हताश होकर बृहस्पतिवार को वाशिंगटन से निकल गए।

रिपब्लिकन नेता तब तक बातचीत से इनकार कर रहे हैं जब तक अल्पकालिक वित्त पोषण विधेयक पारित नहीं होता, जबकि डेमोक्रेट स्वास्थ्य बीमा सब्सिडी पर आश्वासन चाहते हैं।

ट्रंप फिलहाल किनारे रहते हुए अन्य मुद्दों पर ध्यान दे रहे हैं, जैसे इजराइल-हमास संघर्षविराम और रूस-यूक्रेन युद्ध।

इस बीच, उनके प्रशासन ने असामान्य तरीके से शटडाउन से निपटने की योजना बनायी है, जिसमें सैनिकों को वेतन देना जारी रखा गया है जबकि अन्य सरकारी कर्मचारियों की छंटनी की गई है। इन कदमों को लेकर अदालत में कानूनी चुनौतियां भी दी गई हैं।

डेमोक्रेटिक नेता चक शूमर और हकीम जेफ्रीज ने कहा कि रिपब्लिकन गंभीरता से बातचीत नहीं कर रहे, जबकि बर्नी सैंडर्स और एलेक्जेंड्रिया ओकासियो-कोर्टेज ने ट्रंप से सीधे दखल की मांग की है।

बहरहाल, रिपब्लिकन नेतृत्व नहीं चाहता कि ट्रंप हस्तक्षेप करें, ताकि डेमोक्रेट भविष्य में इसे उदाहरण न बना लें। ट्रंप ने भी यही रुख अपनाया है और संकेत दिए हैं कि फिलहाल वह व्यक्तिगत रूप से कोई पहल नहीं करेंगे।

एपी गोला मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में