अमेरिका: वेस्ट वर्जीनिया के संयंत्र में रासायनिक रिसाव से दो लोगों की मौत, 19 घायल

अमेरिका: वेस्ट वर्जीनिया के संयंत्र में रासायनिक रिसाव से दो लोगों की मौत, 19 घायल

अमेरिका: वेस्ट वर्जीनिया के संयंत्र में रासायनिक रिसाव से दो लोगों की मौत, 19 घायल
Modified Date: April 23, 2026 / 05:03 pm IST
Published Date: April 23, 2026 5:03 pm IST

इंस्टीट्यूट (अमेरिका), 23 अप्रैल (एपी) अमेरिकी प्रांत वेस्ट वर्जीनिया में एक संयंत्र में रासायनिक रिसाव के कारण दो लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कनावा काउंटी आयोग के आपातकालीन प्रबंधन निदेशक सी डब्ल्यू सिगमैन ने बताया कि इंस्टीट्यूट स्थित कैटलिस्ट रिफाइनर्स संयंत्र में रिसाव की घटना उस समय हुई जब कर्मचारी संयंत्र के एक हिस्से को बंद करने की तैयारी कर रहे थे। सिगमैन ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि संयंत्र में नाइट्रिक एसिड और एक अन्य पदार्थ के बीच रासायनिक प्रतिक्रिया से यह घटना हुई।

अधिकारियों ने बताया कि रिसाव की घटना में घायल हुए लोगों में सात एम्बुलेंस कर्मी भी शामिल थे। कनावा काउंटी आयोग के अध्यक्ष बेन सालंगो ने बताया कि घायलों में एक की हालत गंभीर है।

यह संयंत्र इंस्टीट्यूट के पास स्थित है, जो वेस्ट वर्जीनिया की राजधानी चार्ल्सटन से लगभग 16 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है।

कैटलिस्ट रिफाइनर्स का मालिकाना हक रखने वाली कंपनी एम्स गोल्डस्मिथ कॉर्प ने कहा कि वह रिसाव की घटना में मौतों से बहुत दुखी है और उसकी संवेदनाएं सभी प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘यह बेहद मुश्किल समय है। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं हमारे सहयोगियों और उनके परिवारों के साथ हैं।’’

एपी आशीष अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में