चीन के दो पूर्व रक्षा मंत्रियों को भ्रष्टाचार के मामले में मृत्युदंड

चीन के दो पूर्व रक्षा मंत्रियों को भ्रष्टाचार के मामले में मृत्युदंड

चीन के दो पूर्व रक्षा मंत्रियों को भ्रष्टाचार के मामले में मृत्युदंड
Modified Date: May 7, 2026 / 04:26 pm IST
Published Date: May 7, 2026 4:26 pm IST

बीजिंग, सात मई (भाषा) चीन के दो पूर्व रक्षा मंत्रियों वी फेंघे और ली शांगफू को बृहस्पतिवार को भ्रष्टाचार के आरोपों में दो साल की राहत के साथ मौत की सजा सुनाई गई। आधिकारिक मीडिया ने यह जानकारी दी।

फेंघे और उनके बाद रक्षा मंत्री बने शांगफू को 2024 में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। दोनों ने राष्ट्रपति शी चिनफिंग के तहत काम किया था।

वी फेंघे जहां 2018 से 2023 तक रक्षा मंत्री रहे, वहीं शांगफू ने उनके उत्तराधिकारी के रूप में कुछ ही महीने यह प्रभार संभाला।

चीन के एयरोस्पेस इंजीनियर फेंघे ने पीपल्स लिबरेशन आर्मी की अति महत्वपूर्ण रॉकेट (मिसाइल) फोर्स का नेतृत्व किया था। उन्हें रक्षा मंत्री पद के लिए शी चिनफिंग ने स्वयं चुना था।

भाषा वैभव पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में