नेपाल में दो भारतीय मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार

नेपाल में दो भारतीय मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार

नेपाल में दो भारतीय मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार
Modified Date: May 14, 2026 / 10:25 pm IST
Published Date: May 14, 2026 10:25 pm IST

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 14 मई (भाषा) नेपाल में बृहस्पतिवार मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि उत्तर प्रदेश के निवासी 26 वर्षीय विजया सिंह और 35 वर्षीय तेजेंद्र कुमार को बर्दिया जिले की गुलरिया नगरपालिका से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि दोनों को नियमित सुरक्षा जांच के दौरान उस समय गिरफ्तार किया गया जब वे भारतीय नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल पर भारत से नेपाल में प्रवेश कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि उनके पास से 280 ग्राम ‘ब्राउन शुगर’ बरामद की गई।

पुलिस ने बताया कि उन्होंने प्रतिबंधित सामग्री को एक डिब्बे में छिपा रखा था।

भाषा तान्या माधव

माधव


लेखक के बारे में