ब्रिटेन: रक्षा प्रमुख जनरल अनिल चौहान ने संघर्ष की बदलती प्रकृति पर उच्च स्तरीय वार्ता की
ब्रिटेन: रक्षा प्रमुख जनरल अनिल चौहान ने संघर्ष की बदलती प्रकृति पर उच्च स्तरीय वार्ता की
(अदिति खन्ना)
लंदन, 21 अप्रैल (भाषा) प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान ने इस सप्ताह लंदन में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में संघर्ष की बदलती प्रकृति और उभरती चुनौतियों से निपटने के लिए सैन्य समकक्षों और मंत्रियों के साथ उच्च स्तरीय चर्चाएं कीं।
जनरल चौहान ने ब्रिटेन के रक्षा एवं उद्योग मंत्री ल्यूक पोलार्ड और हिंद-प्रशांत मंत्री सीमा मल्होत्रा से मुलाकात की।
जनरल चौहान की इस यात्रा को एक ‘ऐतिहासिक’ यात्रा बताया जा रहा है।
रक्षा मुख्यालय (एचक्यू आईडीएस) ने बताया कि इन बैठकों का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन साझेदारी को आगे बढ़ाना था, जिसमें द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा और प्रौद्योगिकी एवं सुरक्षा योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया गया।
मुख्यालय ने एक बयान में बताया, “चर्चा, संघर्ष के बदलते स्वरूप और सैन्य सहयोग को गहरा करने पर केंद्रित रही।”
बयान के मुताबिक, “दोनों पक्षों ने साइबर, खुफिया और अंतरिक्ष क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया, जिसमें सूचना सुरक्षा का आदान-प्रदान शामिल है। इस आदान-प्रदान ने भविष्य के लिए तैयार मजबूत सेनाओं और भारत-ब्रिटेन की रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की।”
भाषा जितेंद्र नरेश
नरेश

Facebook


