यूक्रेन ने और रूसी ड्रोन हमलों की जानकारी दी
यूक्रेन ने और रूसी ड्रोन हमलों की जानकारी दी
कीव, दो जनवरी (एपी) यूक्रेन के कई इलाकों को निशाना बनाने के लिये रूस ने बीती रात कई ड्रोन भेजे। यूक्रेनी अधिकारियों ने सोमवार को दावा किया कि कई हमलावर ड्रोन को मार गिराया गया।
कीव के मेयर विटाली क्लिट्सको ने सोमवार सुबह कहा कि वायु रक्षा बलों के अनुसार, 40 विस्फोटक ड्रोन रात में “कीव की ओर बढ़े” और उन सभी को नष्ट कर दिया गया।
उन्होंने कहा कि कीव में 22, बाहरी कीव क्षेत्र में तीन और पड़ोसी प्रांतों में 15 ड्रोन नष्ट किए गए।
मेयर ने कहा कि राजधानी में एक बुनियादी ढांचा क्षतिग्रस्त हो गया और शहर के एक जिले में विस्फोट भी हुआ।
गवर्नर ओलेक्सी कुलेबा ने कहा कि बाहरी कीव क्षेत्र में भी ड्रोन हमला किया गया जिसमें एक “महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे” और आवासीय इमारतों को निशाना बनाया गया।
गवर्नर वालेंटिन रेजनिचेंको ने कहा कि दक्षिणी मायकोलाइव क्षेत्र में सात ड्रोन को मार गिराया गया और तीन अन्य को दक्षिणपूर्वी निप्रॉपेट्रोस क्षेत्र में मार गिराया गया था।
भाषा
प्रशांत नरेश
नरेश

Facebook


