यूक्रेन की राजधानी कीव में फिर किए गए ड्रोन हमले : अधिकारी

यूक्रेन की राजधानी कीव में फिर किए गए ड्रोन हमले : अधिकारी

यूक्रेन की राजधानी कीव में फिर किए गए ड्रोन हमले : अधिकारी
Modified Date: December 19, 2022 / 11:04 am IST
Published Date: December 19, 2022 11:04 am IST

कीव, 19 दिसंबर (एपी) यूक्रेन की राजधानी कीव में सोमवार तड़के ड्रोन द्वारा एक बार फिर हमले किए गए। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कीव में तीन दिन पहले भी ऐसे ही हमले किए गए थे।

अधिकारियों ने इसे युद्ध की शुरुआत के बाद से कीव पर किया गया अभी तक का सबसे बड़ा हमला बताया है।

कीव शहर के प्रशासन ने अपने ‘टेलीग्राम’ खाते पर बताया कि राजधानी कीव के हवाई क्षेत्र में ईरान निर्मित 20 से अधिक ड्रोन देखे गए, जिनमें से कम से कम 15 को मार गिराया गया।

प्रशासन ने बिना विस्तृत जानकारी दिए बताया कि एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर हमला किया गया। किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है।

ऊर्जा संरचनाओं को निशाना बनाकर सर्दियों में यूक्रेन के लोगों को परेशान करने के मकसद से रूस, कीव सहित अन्य स्थानों पर ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बना रहा है।

रूस ने शुक्रवार को भी राजधानी कीव पर हमले किए थे। देश भर में कई दर्जन मिसाइलें दागी गईं जिससे व्यापक स्तर बिजली आपूर्ति बाधित हुई।

एपी निहारिका नरेश

नरेश


लेखक के बारे में