संयुक्त राष्ट्र ने तुर्की के रास्ते उत्तरी सीरिया में अहम मदद की मियाद बढ़ाई

संयुक्त राष्ट्र ने तुर्की के रास्ते उत्तरी सीरिया में अहम मदद की मियाद बढ़ाई

संयुक्त राष्ट्र ने तुर्की के रास्ते उत्तरी सीरिया में अहम मदद की मियाद बढ़ाई
Modified Date: January 9, 2023 / 10:42 pm IST
Published Date: January 9, 2023 10:42 pm IST

संयुक्त राष्ट्र, नौ जनवरी (एपी) संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सोमवार को सर्वसम्मति से तुर्की से विद्रोहियों के कब्जे वाले उत्तर सीरिया जाने वाली सीमा को और छह महीने तक खुला रखने को मंजूरी दी जो मानवीय सहायता पहुंचाने में अहम है। सीरिया के समर्थक रूस ने आश्चर्यजनक रूप से प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया।

प्रस्ताव पर मतदान के दौरान सभी की नजरें रूस पर थीं जो पूर्व में सीमा पार मदद पहुंचाने सबंधी प्रस्तावों पर मतदान करने के दौरान अनुपस्थित रहता था या वीटो का इस्तेमाल करता था। रूस तुर्की सीमा के रास्ते पश्चिमोत्तर इदलिब प्रांत में मानवीय सहायता में बदलाव कर इसे सरकारी नियंत्रित इलाके के रास्ते संघर्ष रेखा तक पहुंचाने की मांग करता रहा है। युद्ध के शुरुआती सालों से ही तुर्की ने सीरियाई विद्रोहियों का समर्थन किया है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने चेतावनी दी थी कि सीरिया मे मानवीय संकट की स्थिति विकराल होती जा रही है और अगर तुर्की के रास्ते उत्तर पश्चिमी इदलिब सहायता पहुंचाने की मियाद नहीं बढ़ाई जाती तो लाखों सीरियाई संभव है कि सर्दियों में जीवित नहीं रहे।

गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने जुलाई महीने में प्रस्ताव पारित कर मानवीय सहायता का विस्तार इदलिब तक किया था जो 41 लाख लोगों का निवास है।

एपी धीरज माधव

माधव


लेखक के बारे में