अमेरिका ने 19 अगस्त को काबुल से तीन हजार लोगों को निकाला

अमेरिका ने 19 अगस्त को काबुल से तीन हजार लोगों को निकाला

अमेरिका ने 19 अगस्त को काबुल से तीन हजार लोगों को निकाला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: August 20, 2021 6:52 pm IST

वाशिंगटन, 20 अगस्त (एपी) अमेरिका ने कहा है कि उसने 19 अगस्त को सैन्य परिवहन विमान के माध्यम से अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से लगभग तीन हजार लोगों को निकाला।

व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कई सी -17 उड़ानों के जरिये लगभग 350 अमेरिकी नागरिकों, साथ ही अमेरिकी नागरिकों के परिवार के सदस्यों, शरण के लिए आवेदन करने वालों तथा उनके परिवारों और अफगान नागरिकों को निकाला।

बयान में कहा गया है, ‘‘हमने 14 अगस्त से लगभग नौ हजार लोगों को निकाला है। जुलाई के अंत से हमने लगभग 14,000 लोगों को निकाला है।’’ इसमें कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में अमेरिकी सेना ने 11 चार्टर उड़ानों को रवाना किया।

एपी

देवेंद्र उमा

उमा


लेखक के बारे में