अमेरिका-ईरान युद्ध में व्यापक युद्धविराम की आवश्यकता है: चीन के विदेश मंत्री
अमेरिका-ईरान युद्ध में व्यापक युद्धविराम की आवश्यकता है: चीन के विदेश मंत्री
बीजिंग, नौ मई (एपी) चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने बुधवार को अपने ईरानी समकक्ष अब्बास अराघची से कहा कि युद्ध को लेकर चीन ‘‘अत्यंत चिंतित’’ है और इसमें ‘‘व्यापक युद्धविराम’’ की आवश्यकता है।
अमेरिका-ईरान के बीच करीब दो महीने से अधिक समय तक युद्ध जारी रहा था।
अमेरिका और इजराइल के साथ 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद यह पहली बार है जब ईरान के विदेश मंत्री ने चीन की यात्रा की। इस दौरान चीन के शीर्ष नेता ने बीजिंग में अराघची से मुलाकात की।
बैठक के एक वीडियो के अनुसार, वांग ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि एक व्यापक युद्धविराम की तत्काल आवश्यकता है, शत्रुता का फिर से शुरू होना स्वीकार्य नहीं है और संवाद तथा बातचीत के प्रति प्रतिबद्ध रहना विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।’’
एपी सुरभि मनीषा
मनीषा

Facebook


