अमेरिकी नौसेना ने उत्तरी अरब सागर में 14 भारतीय नाविकों के बचाव में मदद की
अमेरिकी नौसेना ने उत्तरी अरब सागर में 14 भारतीय नाविकों के बचाव में मदद की
(सागर कुलकर्णी)
वाशिंगटन, 14 जून (भाषा) अमेरिकी नौसेना के एक खोज और बचाव हेलीकॉप्टर ने रविवार को उत्तरी अरब सागर में 14 भारतीय नाविकों को बचाने में मदद की। अमेरिकी सेंट्रल कमान ने यह जानकारी दी।
सेंट्रल कमान ने एक बयान में कहा, “रविवार सुबह भारतीय समयानुसार करीब 11:30 बजे जैसे ही संकट में फंसे नाविकों का आपातकालीन संदेश मिला, अमेरिकी नौसेना का पी-8 विमान सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचा। विमान से तुरंत एक लाइफ राफ्ट (बचाव नौका) से युक्त बचाव किट नीचे फेंकी गई, जिसकी मदद से सभी 14 नाविकों को सुरक्षित उस पर सवार कराया गया।”
इसमें कहा गया है कि बाद में मोटर वेसल (एम/वी) जबल अली 9 घटनास्थल पर पहुंचा और उसने राफ़्ट से चालक दल के ग्यारह सदस्यों को सफलतापूर्वक बचा लिया।
कमान ने कहा, “निमित्ज़-श्रेणी के विमान वाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन (सीवीएन 72) से जुड़े एक एमएच-60एस सी हॉक ने तीन और नाविकों को उस वक्त बचाया जब तूफानी समुद्र में उनकी बचाव नौका पलट गई थी। तीनों नाविकों को एम/वी जबल अली 9 पर ले जाया गया।”
भाषा
प्रशांत प्रचेता
प्रशांत

Facebook


