बाइडन की कोरोना वायरस टास्क फोर्स के सह-अध्यक्ष बने विवेक मूर्ति

बाइडन की कोरोना वायरस टास्क फोर्स के सह-अध्यक्ष बने विवेक मूर्ति

बाइडन की कोरोना वायरस टास्क फोर्स के सह-अध्यक्ष बने विवेक मूर्ति
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: November 9, 2020 2:44 pm IST

वाशिंगटन, नौ नंबवर (भाषा) भारतीय-अमेरिकी विवेक मूर्ति को कोविड-19 सलाहकार बोर्ड के तीन अध्यक्षों में से एक के रूप में चुना गया है जो महामारी से निपटने में राष्ट्रपति-निर्वाचित जो. बाइडन को सलाह देंगे। यह महामारी अमेरिका में 2,36,000 लोगों की जान ले चुकी है।

डॉ. मूर्ति पूर्व में अमेरिका के ‘सर्जन जनरल’ रह चुके हैं। वह अपने दो अन्य सह-अध्यक्षों के साथ घातक विषाणु पर बाइडन और उपराष्ट्रपति-निर्वाचित कमला हैरिस को सलाह देने वाले अग्रणी जनस्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम का नेतृत्व करेंगे।

अमेरिका इस समय दुनिया में कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित है।

बाइडन ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस महामारी से निपटना हमारे प्रशासन के समक्ष सर्वाधिक महत्वपूर्ण लड़ाइयों में से एक होगा, और विशेषज्ञ मुझे सलाह देंगे।’’

मूर्ति अमेरिका के 19वें ‘सर्जन जनरल’ थे। उन्होंने 2014 से 2017 तक इस पद पर कार्य किया।

भाषा

नेत्रपाल पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में