हम नहीं चाहते कि कनाडाई व्यवसाय भारत के साथ एफटीए से वंचित रह जाएं: मनिंदर सिद्धू

हम नहीं चाहते कि कनाडाई व्यवसाय भारत के साथ एफटीए से वंचित रह जाएं: मनिंदर सिद्धू

हम नहीं चाहते कि कनाडाई व्यवसाय भारत के साथ एफटीए से वंचित रह जाएं: मनिंदर सिद्धू
Modified Date: June 1, 2026 / 12:36 am IST
Published Date: June 1, 2026 12:36 am IST

टोरंटो, 31 मई (भाषा) कनाडा के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू ने कहा है कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है और वह नहीं चाहते कि कनाडाई व्यवसाय भारत के साथ प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के अवसरों से वंचित रह जाएं।

सिद्धू ने कहा कि ब्रिटेन, यूरोपीय संघ और न्यूजीलैंड जैसे देशों ने भारत के साथ व्यापार समझौते किए हैं।

उन्होंने कहा, ‘और हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हमारे व्यवसाय प्रतिस्पर्धी बने रहें। उन देशों को अब शुरुआती बढ़त का लाभ मिल चुका है। मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि कनाडाई व्यवसाय उस दृष्टिकोण से वंचित न रह जाएं।’

उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच एफटीए पर बातचीत अच्छी प्रगति कर रही है।

खबरों के अनुसार, कनाडा और भारत के अधिकारियों ने रेजिना में एक व्यापार शिखर सम्मेलन के दौरान प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते पर चल रही बातचीत को लेकर आशावादी रुख व्यक्त किया है।

भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने हाल में कहा था कि दोनों देश इस वर्ष के अंत तक एफटीए वार्ता पूरी करने का प्रयास कर रहे हैं।

भाषा राखी वैभव

वैभव


लेखक के बारे में