BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

CBSE Board Exam 2025: कल से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, 44 लाख से ज्यादा स्टूडेंट होंगे शामिल, यहां जानें जरूरी गाइडलाइन्स

CBSE Board Exam 2025: कल से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, 44 लाख से ज्यादा स्टूडेंट होंगे शामिल, यहां जानें जरूरी गाइडलाइन्स

CBSE Board Exam 2025/ Image Credit: IBC24 File

CBSE Board Exam 2025/ Image Credit: IBC24 File

Priya Jagat
Published: 14 Feb 2025 | 10:15 pmModified: 14 Feb 2025 | 10:23 pm
HIGHLIGHTS
  1. कल से शुरू होंगी 10वीं- 12 वीं सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं
  2. परीक्षा सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी और दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी।
  3. छात्रों को परीक्षा केंद्र पर कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचने के दिए निर्देश

नई दिल्ली। CBSE Board Exam 2025: 10 वीं और 12 वीं के लाखों छात्र-छात्राओं को इंतजार अब खत्म हो गया है। कल यानी शनिवार 15 फरवरी से सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा शुरू होने वाली है। जिसमें भारत और विदेशों के 8,000 स्कूलों से 44 लाख से ज्यादा छात्र शामिल होंगे। कल से शुरू होने वाली परीक्षा में 10वीं के छात्र छात्राएं जहां अंग्रेजी (कम्यूनिकेशन) और अंग्रेजी (भाषा और साहित्य) के पेपर देंगे, तो वहीं कक्षा 12वीं के छात्र उसी शिफ्ट में आंत्रप्रेन्योरशिप (entrepreneurship) का पेपर देंगे।

बता दें कि, CBSE ने परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए कड़े नियम लागू किए हैं। जिसके तहत नियमित छात्रों को स्कूल यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य होगा, जबकि प्राइवेट छात्रों को हल्के रंग के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।

Read More: Delhi News: इस दिन तक दिल्ली में शपथ लेगी भाजपा की सरकार, PM मोदी के अमेरिका से लौटते ही विधायक दल की बैठक 

परीक्षा का समय

सभी छात्रों को परीक्षा केंद्र पर कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचने और प्रश्न पत्र के निर्देशों को ध्यान से पढ़ने की हिदायत दी गई है। कक्षा 10 की परीक्षाएं 18 मार्च तक चलेंगी और कक्षा 12 की परीक्षाएं 4 अप्रैल को समाप्त होंगी। ये परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक देशभर के 7,842 परीक्षा केंद्रों और विदेशों के 26 केंद्रों पर आयोजित होंगी। इस बार CBSE ने मुख्य विषयों के बीच पर्याप्त गैप रखा है, जिससे छात्रों को तैयारी के लिए समय मिल सके।

प्रतिबंधित वस्तुएं

मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, स्मार्टवॉच, कैमरा, किताबें, नोट्स, पर्स, चश्मा और पाउच आदि.

खाने-पीने की चीजें लाना मना है, हालांकि मधुमेह (Diabetes) से पीड़ित छात्रों को विशेष अनुमति के साथ खाने की अनुमति होगी।

Read More: IPS GP Singh Chhattisgarh: डीजी पद पर प्रमोट हुए वरिष्ठ IPS जीपी सिंह.. गवर्नर की इजाजत के बाद गृह विभाग ने जारी किया आदेश..

CBSE Board Exam 2025:  जरूरी दस्तावेज

CBSE ने परीक्षा संगम पोर्टल (Pariksha Sangam Portal) के माध्यम से एडमिट कार्ड जारी किए हैं।

नियमित छात्रों को एडमिट कार्ड और स्कूल आईडी लानी होगी।

निजी छात्रों को सरकारी पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड) साथ लाना अनिवार्य होगा।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी पहले से जांच लें और दिए गए निर्देशों का पालन करें ताकि किसी तरह की समस्या न हो। CBSE परीक्षा से जुड़ी हर अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें!

 

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: बोर्ड की परीक्षाएं कल 15 फरवरी सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी और दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: 10th-12th exams will start from tomorrow, more than 44 lakh students will appear

यूथ कॉर्नर

और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report

Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report

02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप

Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप

02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am