Twins Sister Crack NEET Exam: जहां आए दिन गूंजती है गोलियों की आवाज, वहां की दो जुड़वा बहनों ने पास की NEET परीक्षा

जहां आए दिन गूंजती है गोलियों की आवाज, वहां की दो जुड़वा बहनों ने पास की NEET परीक्षा! Twins Sister Crack NEET Exam

Twins Sister Crack NEET Exam: जहां आए दिन गूंजती है गोलियों की आवाज, वहां की दो जुड़वा बहनों ने पास की NEET परीक्षा
Modified Date: June 14, 2023 / 05:28 pm IST
Published Date: June 14, 2023 5:08 pm IST

श्रीनगर: Twins Sister Crack NEET Exam  जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में एक इमाम की दो जुड़वां बेटियों ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में सफलता हासिल की है। नीट के परिणाम मंगलवार को घोषित किए गए। दोनों लड़कियों ने पहले प्रयास में ये परीक्षा पास की है। दक्षिण कश्मीर जिले के नूराबाद में वाटू गांव की निवासी सैयद साबिया और सैयद बिस्माह ने मेडिकल कॉलेज में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा में क्रमश: 625 और 570 अंक हासिल किए।

Read More: ICC Test Ranking में बड़ा फेरबदल, टीम इंडिया के इन स्टार खिलाड़ियों को हुआ फायदा, अश्विन गेंदबाजों में अब भी शीर्ष पर बरकरार

Twins Sister Crack NEET Exam  परिणाम घोषित होने के बाद उनके घर में खुशियां छा गईं और बधाई देने वालों का तांता सा लग गया। लड़कियों ने इस उपलब्धि का श्रेय परिजन, शिक्षकों और पड़ोसियों को दिया। साबिया ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा,‘‘ हमारे माता पिता ने बचपन से ही हमें बहुत समर्थन दिया। हमारे इलाके के लोगों ने हमारा हौसला बढ़ाया। मेरी सफलता में सभी की भूमिका है।

Read More; Cyclone Biporjoy Live News and Updates: 50 हजार लोगों का रेस्क्यू, पहुंचाए गए सुरक्षित स्थान पर, कल नजर आएगा तूफ़ान का तांडव..

साबिया ने कक्षा तीन तक स्थानीय इस्लामिक मॉडल स्कूल में पढ़ाई की है और इसके बाद उन्होंने निजी स्कूल में दाखिला लिया। साबिया ने कहा कि उनके शिक्षकों ने हमेशा उनका आत्मविश्वास बढ़ाया कि वह जिंदगी में कुछ बड़ा कर सकती हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ मेरे शिक्षकों का आभार। मैंने डॉक्टर या आईएएस अधिकारी बनने और जिंदगी में कुछ बड़ा करने का सपना देखा।’’

Read More: राजधानी में बेगम पर दांव लागते चार ‘बादशाह’ पकड़ाए, ‘गुलाम’ ने दी जुआरियों की सूचना

दूसरी बहन बिस्माह ने कहा कि नीट का परिणाम घोषित होने से पहले दोनों काफी डरी हुईं थीं लेकिन ‘‘ हम इस बात से खुश हैं कि परिणम काफी अच्छा रहा। हम इसके लिए अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हैं। हमारा पूरा परिवार खुश है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर हम में से कोई अकेला होता तो हमें और भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता। हमने इस सफलता को हासिल करने की पूरी यात्रा में एक-दूसरे का साथ दिया।’’ उन्होंने कहा,‘‘मैं चाहती हूं कि हम दोनों अच्छी डॉक्टर बनें और लोगों की सेवा करें।’’

Read More: ‘आ जाओ घर पर कोई नहीं है’…! शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ससुराल पहुंचते ही उतर गए सारे कपड़े फिर…

स्थानीय जामा मस्जिद के इमाम एवं इन बेटियों के पिता सजाद हुसैन ने कहा,‘‘मैं अल्लाह का शुक्रिया अदा करता हूं। मैं इनकी उपलब्धियों से बहुत खुश हूं। धार्मिक और दुनियावी दोनों शिक्षा जरूरी हैं। मैं अपनी बेटियों को इस्लाम, प्रार्थना, कुरान सिखाता हूं और उन्हें स्कूली शिक्षा भी दी हैं।’’ नीट में सफलता हासिल करने वाली ये बहनें कहती हैं कि नीट पास करने के लिए किसी भी व्यक्ति को पूर एकाग्रता से पढ़ाई करने की जरूरत है।

 

 

 

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"