RPF Vacancy 2024 : 10 वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, RPF कांस्टेबल और SI में निकली भर्ती, इस दिन है आवेदन की आखिरी तारीख

RPF Vacancy 2024 : 10 वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, RPF कांस्टेबल और SI में निकली भर्ती, इस दिन है आवेदन की आखिरी तारीख

RPF Vacancy 2024 : 10 वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, RPF कांस्टेबल और SI में निकली भर्ती, इस दिन है आवेदन की आखिरी तारीख
Modified Date: May 13, 2024 / 02:28 pm IST
Published Date: May 13, 2024 2:28 pm IST

RPF Vacancy 2024 : रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से रेलवे सुरक्षा बल में नौकरी पाने का 10 वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। इसमें कांस्टेबल और एसआई के 4660 पदों पर भर्ती निकली है। जिसमें कल यानी 14 मई को आवेदन की आखिर है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में सब-इंस्पेक्टर के 452 और कांस्टेबल के 4208 पदों पर भर्ती (कुल 4660 ) होनी है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 अप्रैल 2024 से शुरू हुई थी। लाखों उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर चुके हैं। वहीं जिन उम्मीदवारों ने मतदान नहीं किया है वे कल तक धिकारिक वेबसाइट rpf.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Read More: Lakhimpur Khiri Polling Updates: अपने ही दावे से पलट गई ये महिला वोटर.. पहले बताया सायकिल का वोट फूल पर पड़ा, फिर कहा ‘कोई समस्या नहीं’.. आप भी देखें Video

योग्यता- नोटिस के मुताबिक कांस्टेबल के लिए मान्यताप्राप्त संस्थान या बोर्ड से 10वीं पास आवेदन कर सकेंगे। वहीं सब इंस्पेक्टर के लिए किसी भी विषय से ग्रेजुएट आवेदन कर सकेंगे।

आयु सीमा- आरपीएफ में कांस्टेबल पद के लिए उम्र 18 से 28 साल के बीच होनी चाहिए। जबकि सब इंस्पेक्टर पद के लिए उम्र 20 से 28 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में इस प्रकार छूट मिलेगी।

सैलरी- आआरपीएफ में सब इंस्पेक्टर (SI) की बेसिक सैलरी 35,400 रुपये प्रति माह है, जबकि कांस्टेबल की सैलरी 21,700 रुपये है।

आवेदन फीस- सभी उम्मीदवारों के लिए – 500 रुपये हैं तो वहीं एससी, एसटी, महिला, अल्पसंख्यक व आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग – 250 रुपये हैं।

एग्जाम पैटर्न –यह परीक्षा 90 मिनट (1 घंटा 30 मिनट) के लिए आयोजित की जाएगी। हर गलत उत्तर के लिए हर प्रश्न के कुल अंकों में से एक-तिहाई अंक काट लिये जायेंगे।

ऐसे करें आवेदन 

ऑफिशियल वेबसाइट rpf. Indianrailways.gov.in पर जाएं।

होम पेज पर आरपीएफ भर्ती 2024 के लिंक पर क्लिक करें।

अब एक नई लॉगिन विंडो दिखाई देगी।

मेल आईडी, फोन नंबर आदि दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।

सभी डिटेल्स दर्ज करके फीस जमा करें।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में