UPPSC PCS 2023 Toppers List: सिद्धार्थ गुप्ता बने टॉपर, प्रयागराज के प्रेम शंकर की दूसरी रैंक, देखें टॉप 20 की पूरी लिस्ट

UPPSC PCS 2023 Toppers List:यूपीपीसीएस 2023 में देवबंद के सिद्धार्थ गुप्ता ने टॉप किया है। जबकि प्रयागराज के प्रेम शंकर पांडे दूसरे स्थान पर रहे। इसके बाद हरदोई के सात्विक श्रीवास्तव तीसरे और शिव प्रताप चौथे स्थान पर रहे। जबकि बहराइच के मनोज कुमार भारती ने 5वां स्थान हासिल किया।

UPPSC PCS 2023 Toppers List: सिद्धार्थ गुप्ता बने टॉपर, प्रयागराज के प्रेम शंकर की दूसरी रैंक, देखें टॉप 20 की पूरी लिस्ट

UPPSC PCS 2023 Toppers List:

Modified Date: January 24, 2024 / 12:10 am IST
Published Date: January 24, 2024 12:10 am IST

UPPSC PCS 2023 Toppers List:यूपीपीएससी पीसीएस 2023 के अंतिम नतीजे 23 जनवरी को घोषित कर दिए गए हैं। जिसमें उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने कुल 251 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया है। इस बार यूपीपीएससी ने रिकॉर्ड समय में इंटरव्यू के 10 दिन बाद ही पीसीएस परीक्षा के फाइनल नतीजे जारी कर दिए। इससे पहले आयोग ने 22 दिसंबर को मुख्य परीक्षा का परिणाम रिलीज किया था। वहीं इंटरव्यू 8 से 12 जनवरी तक आयोजित किया गया था।

यूपीपीसीएस 2023 में देवबंद के सिद्धार्थ गुप्ता ने टॉप किया है। जबकि प्रयागराज के प्रेम शंकर पांडे दूसरे स्थान पर रहे। इसके बाद हरदोई के सात्विक श्रीवास्तव तीसरे और शिव प्रताप चौथे स्थान पर रहे। जबकि बहराइच के मनोज कुमार भारती ने 5वां स्थान हासिल किया।

read more: सीएम साय का बड़ा बयान, बोले- छत्तीसगढ़ में होता है गौहत्या और धर्मांतरण, दिलीप सिंह जूदेव ने जशपुर को बनाए रखा

यूपीपीसीएस 2023 में चयनित उम्मीदवारों में 33.46 फीसदी लड़कियां हैं। वहीं टॉप 20 में भी 13 लड़के और 7 लड़कियां शामिल हैं। पीसीएस 2023 में टॉप 20 स्थान हासिल करने वाले उम्मीदवारों की सूची आप नीचे देख सकते हैं-

UPPSC PCS 2023 Toppers List:

read more: एफटीआईआई में घुसे दक्षिणपंथी कार्यकर्ता, बाबरी विध्वंस से जुड़े बैनर को लेकर छात्रों पर हमला किया


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com