मेथी समझकर बना ली गांजे की सब्जी, खाकर परिवार के 6 लोग हुए बेहोश, मची अफरातफरी

मेथी समझकर बना ली गांजे की सब्जी, खाकर परिवार के 6 लोग हुए बेहोश, मची अफरातफरी

मेथी समझकर बना ली गांजे की सब्जी, खाकर परिवार के 6 लोग हुए बेहोश, मची अफरातफरी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: July 1, 2020 1:48 pm IST

कनौज: उत्तर प्रदेश के कनौज जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है। दरअसल एक सब्जी बेचने वाले ने मेथी की सब्जी की जगह गांजे को दे दिया। इसके बाद परिवार के लोगों ने गांजे की सब्जी बनाकर खा लिया। इसके बाद परिवार के 6 लोग बेहोश हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पड़ोसियों ने एम्बुलेंस के जरिए सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मामले की जानकारी मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सब्जी वाले को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। साथ ही बचे हुए गांजे व सब्जी को बरामद कर सुरक्षित रख लिया।

Read More: मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर CM आवास में बड़ी बैठक, इन 13 नए चेहरों को मिल सकता है मौका, कई पुराने मंत्रियों का कटेगा नाम

मिली जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के मियागंज निवासी नवलकिशोर नामक युवक सब्जी बेचने का काम करता है। नवलकिशोर ने रविवार को गांव के नितेश प्रजापति को गांजा से भरी थैली देकर कहा कि तुम्हारे पिता ने सूखी मेथी मंगाई थी। नितेश की लाए गए गांजे को घर वालों ने सब्जी बनाकर खा लिया। इसके बाद परिवार के 6 लोग बेहोश हो गए। बताया जा रहा है कि इसे खाकर ओमप्रकाश व उसके पुत्र मनोज, नीतेश, कमलेश व बहू पिंकी और पुत्री आरती बेहोश हो गई।

Read More: खाद्यमंत्री अमरजीत भगत का बयान, प्रदेश में 15 अगस्त से लागू हो सकती है ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ योजना


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"