इस बुलेट चालक ने 11 महीने में 101 बार तोड़े ट्रैफिक नियम, पुलिस विभाग ने थमाया 57 हजार रुपए का 5.5 फीट लंबा चालान

इस बुलेट चालक ने 11 महीने में 101 बार तोड़े ट्रैफिक नियम, पुलिस विभाग ने थमाया 57 हजार रुपए का 5.5 फीट लंबा चालान

इस बुलेट चालक ने 11 महीने में 101 बार तोड़े ट्रैफिक नियम, पुलिस विभाग ने थमाया 57 हजार रुपए का 5.5 फीट लंबा चालान
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: August 30, 2020 1:11 pm IST

बेंगलुरु: वाहन चालकों की सुरक्षा और सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए परिवहन विभाग द्वारा ट्रैफिक नियम बनाए गए हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें नियमों की परवाह किए बिना की अपनी गाड़ी चलाते हैं। ऐसा ही एक मामला कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से सामने आया है, जहां एक वाहन चालक ने 11 महीने में 101 बार यातायात नियमों का उल्लंघन किया है। वहीं, पुलिस ने युवक को 57000 रुपए से अधिक का चालान थमा दिया है।

Read More: 1 सितंबर से लोनधारकों की जेब पर पड़ेगा का असर, खत्म हो रही है ये छूट

दरअसल बेंगलुरु निवासी राजेश कुमार इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी से व्हाइट फील्ड स्थित अपने ऑफिस में काम करते हैं। रोज सुबह वो अपने बुलेट से ऑफिस जाते हैं। बुधवार को भी राजेश कुमार अपने ऑफिस के लिए निकले थे, इसी दौरान उन्होंने एक जगह रेड लाइट जंप कर दी। वहां मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने राजेश को रोक लिया, जिसके बाद चालान बनाने लगे। लेकिन जब राजेश की हिस्ट्री देखी तो पुलिसक​र्मी की भी आंखें फटी रह गई। राजेश ने बुधवार को ही 6 बार ट्रैफिक रूल को ब्रेक किया था और यह 7वीं बार था।

Read More: दो से अधिक बच्चे वाले लोग नहीं लड़ पाएंगे पंचायत चुनाव? शैक्षणिक योग्यता का भी होगा निर्धारण, नया कानून लागू करने की कवायद शुरू

इसके बाद यातायात विभाग ने राजेश कुमार की कंडली खंगाली तो पाया कि उन्होंने 11 महीने के भीतर 101 बार नियमों का उल्लंघन किया है। वहीं उस शख्स ने अब तक एक भी चालान को जमा नहीं किया था। उसने बाइक 2019 में ही खरीदी थी। इसी एक साल में उसने इतनी बार ट्रैफिक नियमों को तोड़ा कि उसके 101 चालान कट गए।

Read More: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला कलेक्टरों को दिए निर्देश, JEE-NEET के परीक्षार्थियों के लिए की जाए निःशुल्क वाहन की व्यवस्था

इसके बाद यातायात विभाग ने 11 महीने के भीतर 101 बार हुए चालान की कॉपी राजेश कुमार का दी, तो उनकी भी आंखें फटी रह गई। दरअसल पुलिस विभाग ने शख्स को 5.5 फीट लंबे चालान की कापी दी है, जिसमें 57,200 रुपए की राशि का भुगतान किया जाना है। इस पर युवक ने पुलिस अधिकारियों से चालान के भुगतान के लिए तीन दिन का वक्त मांगा है। अगर उसनें तीन दिन में 57,200 रुपये नहीं जमा किया, तो मामला कोर्ट में चला जाएगा। फिर वहीं से ही उसकी बाइक छूट पाएगी।

Read More: छत्तीसगढ़ सहित देश के कई राज्यों में रेड अलर्ट, आगामी कुछ घंटों में हो सकती है मूसलाधार बारिश


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"