सुहागरात पर गायब हो गया दूल्हे का प्राइवेट पार्ट, सरप्राइज देने के चक्कर में हो गई बड़ी ये भूल, दुल्हन पीटने लगी माथा

सुहागरात पर गायब हो गया दूल्हे का प्राइवेट पार्ट, Groom's private part went missing on wedding night

सुहागरात पर गायब हो गया दूल्हे का प्राइवेट पार्ट, सरप्राइज देने के चक्कर में हो गई बड़ी ये भूल, दुल्हन पीटने लगी माथा

Groom's private part missing

Modified Date: August 18, 2024 / 12:38 pm IST
Published Date: August 18, 2024 12:38 pm IST

नई दिल्ली। Groom’s private part missing  शादी के बाद सुहागरात का दिन ही होता है, जिसमें पहली बार दूल्हा और दुल्हन करीब आते हैं। इसके लिए वैसे तो पहले से तैयारी की जाती है, लेकिन एक दूल्हे को अपनी पत्नी सुहागरात पर सरप्राइज देना भारी पड़ गया। दरअसल, सरप्राइज देने के चक्कर में उसके हाथ में विस्फोट हो गया, जिससे हालत ये हो गए कि उसका एक हाथ काटना पड़ा। धमाका इतना तेज था कि उनके शरीर के कई और अंग इधर से उधर हो गए। पूरा मामला कनाडा का है।

Read More : Road Accident: रक्षाबंधन से एक दिन पहले बड़ा हादसा, बस और पिकअप की सीधी टक्कर, कई लोगों ने तोड़ा दम 

Groom’s private part missing  मिली जानकारी के अनुसार कनाडा में 23 वर्षीय लेवी की 24 वर्षीय एमी से शादी हुई । शादी के पांच दिन बाद वे हनीमून पर गए थे। इस दौरान उसके परिवार के सदस्य भी उनके साथ थे। लेवी ने अपनी पत्नी को सरप्राइज देने के लिए एक पटाखा तैयार किया, जिसे आग लगाकर पानी में फेंकना था। पानी में गिरने के 60 सेकंड बाद वह विस्फोट करता और उससे पानी के तल से कई फीट ऊंचा फव्वारा बनता। लेवी के अनुसार पटाखा बनाने में उनसे गलती हो गई। दुकान बंद होने के चलते वह उसका कुछ पार्ट नहीं ले सके और वह पानी में फेंकने से पहले ही फट गया।

Read More : CM Sai: कांवड़ यात्रा कार्यक्रम में हुए शामिल सीएम साय, प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की 

लेवी ने बताया कि हादसे के बाद उन्हें होश नहीं था। बदहवासी में उन्हें इतना ही याद है कि उन्हें कुछ सुनाई नहीं पड़ रहा था और उन्हें अपने हाथ-पैर महसूस नहीं हो रहे थे और वह खून से लथपथ पड़े थे। लेवी गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि उसके कान के दोनों पर्दे फट चुके हैं। एक आंख से उसे दिखना बंद हो गया था और उसका बाएं हाथ के चिथड़े हो गए थे। अगले दिन जब उसे थोड़ा होश आया तो उसे महसूस हुआ कि उसका एक हाथ नहीं है, हड़बड़ी में वह अपना प्राइवेट पार्ट ढूंढने लगा। उसने मजाक में अपनी पत्नी से पूछा कि उसका प्राइवेट पार्ट तो सही है न।

Read More : Lightning Strike In Jashpur: जिले में बरसा आकाशीय बिजली का कहर, चपेट में आने से 3 लोगों की मौत, लोगों में फैली दहशत 

डॉक्टरों के मुताबिक, लेवी के पूरे शरीर में घाव हुए थे, जिसके चलते 14 दिन वे आईसीयू और करीब सात महीने अस्पताल में रहा। अस्पताल से छुट्टी होने के एक साल तक उसे घर पर ही रहना पड़ा। बता दें कि लेवी अभी भी सप्ताह में तीन दिन रिहैब में जाते हैं। उनकी 2015 में शादी हुई थी और अब उनके दो बच्चे हैं। उनका एक हाथ प्रोस्थेटिक का है और वे मोटिवेशनल स्पीकर बन गए हैं। अपने लेक्चर में वह बताते हैं कि उन्होंने अपने दिमाग में केवल एक बात सोची की उनके जीवन में जो होना था वो हो चुका है, इतना सब कुछ होने के बाद भी ईश्वर ने उन्हें जिंदा रखा और ये उन्हें नई लाइफ मिली है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।