खतरनाक ज्वालामुखी के ऊपर रस्सी से ऐसा स्टंट, देखने वालों की कांप गई रूह, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने ये दो शख्स दिखा रहे हैरतअंगेज कारनामा

सोशल मीडिया यूजर्स ने ज्वालामुखी के ऊपर एक रस्सी पर चलना जानलेवा बताया। वाकई में किसी भी पल दोनों शख्स अपनी जान गंवा सकते थे।

खतरनाक ज्वालामुखी के ऊपर रस्सी से ऐसा स्टंट, देखने वालों की कांप गई रूह, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने ये दो शख्स दिखा रहे हैरतअंगेज कारनामा

volcano stunt

Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: September 25, 2022 5:11 pm IST

Social Media Viral: गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर लोग अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियोज। पोस्ट किए जाते हैं जिन्हें देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाते होंगे लेकिन ऐसा खतरनाक वीडियो शायद ही आपने कभी देखा होगा। जहां लोग ज्वालामुखी के पास भटकने से भी कतरा जाएंगे, वहीं दो लोगों ने ऐसा कमाल कर दिखाया है।

ज्वालामुखी के ऊपर किया स्टंट

Social Media Viral: बताया जा रहा है कि ये वीडियो वनुआटू के माउंट यासुर पर शूट किया गया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए पोस्ट के मुताबिक ज्वालामुखी से महज 137 फीट की उंचाई पर ये स्टंट किया गया था। पहले आप भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस हैरतअंगेज वीडियो को जरूर देखें।

वर्ल्ड रिकॉर्ड किया अपने नाम

Social Media Viral: राफेल और अलेक्जेंडर की जोड़ी ने एक्टिव ज्वालामुखी पर सबसे लंबी स्लैकलाइन वॉक पूरा करने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। 261 मीटर लंबी स्लैकलाइन पर चलते हुए अपने डरों पर काबू पाना वाकई में काफी हिम्मत का काम है। दोनों ने हेलमेट और गैस मास्क पहना हुआ है। वीडियो में आपको ज्वालामुखी की राख तक दिखाई दे रही होगी।

वीडियो हुआ वायरल

Social Media Viral: इस वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। कमेंट सेक्शन में तो मानो प्रतिक्रियाओं की बाढ़ ही आ गई। सोशल मीडिया यूजर्स ने ज्वालामुखी के ऊपर एक रस्सी पर चलना जानलेवा बताया। वाकई में किसी भी पल दोनों शख्स अपनी जान गंवा सकते थे।

यह भी पढ़ें :  प्रदेश के युवाओं के लिए खुशखबरी! MPPSC ने निकाली बंपर भर्ती, यहां देखें पूरी जानकारी


लेखक के बारे में