Sharabi Shikshak Viral Video: शराबी शिक्षक ने नाबालिग छात्रों से की इस चीज की मांग, छिपाकर ले जा रहे थे बच्चे तभी हुआ खुलासा, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे हैरान
Sharabi Shikshak Viral Video: छतरपुर जिले के घुवारा क्षेत्र में एक शिक्षक पर नाबालिग छात्रों से शराब मंगवाने का आरोप लगा है।
Sharabi Shikshak Viral Video/Image Credit: IBC24.in
- छतरपुर जिले के घुवारा क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।
- एक शिक्षक पर नाबालिग छात्रों से शराब मंगवाने का आरोप लगा है।
- नाबालिग छात्रों का शराब ले जाते हुए वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
Sharabi Shikshak Viral Video: छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के घुवारा क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षक पर नाबालिग छात्रों से शराब मंगवाने का आरोप लगा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया मे वायरल हो रहा है। मामला बमनौर संकुल अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला हैदराबाद का है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक भगवानदास अहिरवार शराब के नशे में स्कूल आते हैं और पढ़ाई की जगह नाबालिग छात्रों से शराब मंगवाते हैं। वायरल वीडियो करीब चार दिन पुराना बताया जा रहा है।
डीईओ ने दिए जांच के आदेश
Sharabi Shikshak Viral Video: वीडियो वायरल होने के बाद गांव में आक्रोश है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि स्कूल के पास स्थित शराब ठेके से नाबालिग बच्चों को शराब उपलब्ध कराई जा रही है। परिजनों ने शिक्षा विभाग से तत्काल जांच और सख्त कार्यवाही की मांग की है। वीडियो वायरल होते ही हड़कंप की स्थिति है, प्रभारी डीईओ ने जांच के आदेश कर दिये है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- IPS Officers Transfer List 2026: पांच जिलों के SP को हटाया.. राज्य की भाजपा सरकार का बड़ा फैसला, एक साथ 18 IPS का कर दिया तबादला, देखें लिस्ट
- Bhopal sugar price Rise : आम आदमी पर महंगाई की मार! शक्कर की कीमत में इतने रुपए की बढ़ोतरी, रक्षाबंधन पर मिठाई खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे
- MP High Court Vacancy 2026: एमपी हाईकोर्ट में निकली बंपर भर्ती! 1174 पदों पर सीधी नियुक्ति का सुनहरा मौका, जानिए कब तक कर सकते हैं आवेदन

Facebook


