CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, राजधानी रायपुर समेत कई हिस्सों में हो रही झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, राजधानी रायपुर समेत कई हिस्सों में हो रही झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

CG Weather Update Today| Photo Credit: IBC24 File
- छत्तीसगढ़ के 26 जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी।
- आंधी की गति 80 KM प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, ओलावृष्टि की संभावना भी बनी हुई है।
- रायपुर समेत कई जिलों में तापमान में गिरावट और मौसम हुआ सुहावना।
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। दोपहर के बाद से ही आसमान में काले बादल मंडराने लगे हैं। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में गरज के साथ बारिश शुरू हो गई है और ठंडी हवाओं ने मौसम को और सुहावना बना दिया है। इससे प्रदेश के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।
मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 3 घंटों में तेज आंधी और तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। प्रदेश के 26 जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। बताया जा रहा है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और विभिन्न द्रोणिकाओं के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी-तूफान आ सकता है। साथ ही बारिश और ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ के सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, बालोद, राजनांदगांव, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर के कुछ स्थानों में तेज आंधी (50-60 KMPH की स्पीड से) और गरज-चमक के साथ बारिश होने और ओले गिरने की भी संभावना है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: छत्तीसगढ़ में आज मौसम काफी बदला हुआ रहेगा। दोपहर के बाद से बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना है।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: Heavy rain is falling in many parts including the capital Raipur
Aaj ka Mausam
और भी पढ़ें ›
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am