Anand Sagar Chopra Passes Away : नहीं रहे ‘रामायण’ को घर-घर पहुँचाने वाले ये दिग्गज! परिवार में 6 महीने के भीतर दूसरी निधन, छोटे पर्दे की दुनिया में छाया मातम

आनंद रामानंद सागर चोपड़ा, मशहूर टीवी सीरियल रामायण के निर्माता रामानंद सागर के बेटे, का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार 13 फरवरी को पवन हंस श्मशान घाट में संपन्न हुआ।

Anand Sagar Chopra Passes Away : नहीं रहे ‘रामायण’ को घर-घर पहुँचाने वाले ये दिग्गज! परिवार में 6 महीने के भीतर दूसरी निधन, छोटे पर्दे की दुनिया में छाया मातम

Anand Sagar Chopra Passes Away / Image SOURCE ; X

Modified Date: February 13, 2026 / 11:53 pm IST
Published Date: February 13, 2026 11:49 pm IST
HIGHLIGHTS
  • आनंद रामानंद सागर चोपड़ा का 84 साल की उम्र में निधन।
  • उनका अंतिम संस्कार 13 फरवरी को पवन हंस श्मशान घाट में हुआ।
  • बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई दिग्गजों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

नई दिल्ली : Anand Sagar Chopra Passes Away  मशहूर टीवी सीरियल ‘रामायण’ के निर्माता रामानंद सागर के बेटे आनंद रामानंद सागर चोपड़ा ने 84 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।
उनका अंतिम संस्कार 13 फरवरी की शाम पवन हंस श्मशान घाट में किया गया। परिवार के सदस्यों ने उनके निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दुःख जताया। आपको बता दें की सागर चोपड़ा के निधन के बाद भारतीय टेलीविजन के सबसे प्रभावशाली परिवार के अध्याय का अंत हो गया है।

सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी

आनंद सागर के निधन की जानकारी उनके परिजनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की, जिसके बाद बॉलीवुड और टीवी जगत के तमाम दिग्गजों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।  Anand Sagar Chopra Passes Away  उनका अंतिम संस्कार 13 फरवरी की शाम विले पार्ले स्थित ‘पवन हंस श्मशान घाट’ में संपन्न हुआ, जहाँ परिवार और करीबी मित्रों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी।

Image

पिता की विरासत को दी नई पहचान

रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर चोपड़ा ने अपने पिता के काम को बखूबी आगे बढ़ाया। उन्होंने साल 2008 में ‘रामायण’ सीरियल बनाया था, जिसमें गुरमीत चौधरी राम और देबिना बनर्जी सीता बनी थीं। यह शो बहुत हिट रहा और इससे ये दोनों कलाकार घर-घर में मशहूर हो गए। आनंद ने न केवल पुराने क्लासिक शोज को नए तरीके से पेश किया, बल्कि ‘सागर आर्ट्स’ को भी नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।

6 महीने में सागर परिवार को दूसरा बड़ा झटका

सागर परिवार के लिए पिछला कुछ समय बहुत दुखद रहा है। अभी कुछ महीने पहले, अगस्त 2025 में ही आनंद सागर के भाई प्रेम सागर का निधन हुआ था, जिन्होंने ‘विक्रम और बेताल’ और ‘अलिफ लैला’ जैसे यादगार शोज बनाए थे। अब आनंद सागर के जाने से परिवार को एक और गहरा जख्म मिला है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.