MP Weather Update Today: फिर बदला मौसम का मिजाज, 14 जिलों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट

MP Weather Update Today: फिर बदला मौसम का मिजाज, 14 जिलों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट

MP Weather Update Today: फिर बदला मौसम का मिजाज, 14 जिलों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट

MP Weather Update Today | Photo Credit: IBC24

Modified Date: March 21, 2026 / 07:17 am IST
Published Date: March 21, 2026 7:17 am IST
HIGHLIGHTS
  • मध्यप्रदेश के 14 जिलों में बारिश और आंधी का ऑरेंज अलर्ट
  • पिछले 72 घंटों से साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन सक्रिय
  • अचानक बदलते मौसम से किसानों और पर्व आयोजनों पर असर

भोपाल: MP Weather Update Today मार्च का लगभग आधा महीना ​निकल गया है और मार्च के शुरुआत में ही देश के कई हिस्सों में तेज गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। दोपहर होते ही तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे ​लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। तो वहीं कई हिस्सों में अभी भी बर्फबारी और बारिश का दौर थमा नहीं है। इसी बीच मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

14 जिलों के लिए बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’

MP Weather Update दरअसल, 18 मार्च से प्रदेश में स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो गया। जिसका असर अब कई जिलों में देखने को मिल रहा है। पिछले 72 घंटों से साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन के बने रहने के कारण मौसम की स्थिति पूरी तरह से बिगड़ गई है। इस बीच आज एक बार फिर लगभग 14 जिलों के लिए बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आज (शनिवार) को टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी और अनूपपुर में आंधी, बारिश का अलर्ट जारी किया है।

शुक्रवार को कैसा था मौसम

आपको बता दें कि शुक्रवार को मध्यप्रदेश का मौसम सुहाना बना हुआ था। भोपाल, इंदौर और ग्वालियर सहित 42 जिलों में ओलावृष्टि, तेज़ हवाओं और बारिश ने भारी तबाही मचाई है। बात करें हरदा जिले की तो यहां अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गई। इस बेमौसम बारिश ने जहां एक ओर चल रहे गणगौर पर्व के कार्यक्रमों में बाधा डाल दी, वहीं दूसरी ओर किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है।

ग्वालियर में बदला मौसम का मिजाज

ग्वालियर में भी मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। शुक्रवार सुबह से ही शहर में ठंडी हवाओं के कारण 11 बजे तक भी अल सुबह जैसी ठंडक महसूस की गई। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और फिर बारिश शुरू हो गयी है। गुरुवार शाम को हुई बारिश का असर शुक्रवार सुबह साफ दिखाई दिया। न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों को ठंड का एहसास हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार देश के विभिन्न हिस्सों में सक्रिय मौसमी सिस्टम का प्रभाव चंबल अंचल में भी देखने को मिल रहा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, लेकिन शाम होते-होते मौसम ने करवट ले ली। बारिश और रातभर चली ठंडी हवाओं ने गर्मी को पूरी तरह कम कर दिया।

विभाग ने अगले 48 घंटों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। मौसम में इस बदलाव को देखते हुए चिकित्सकों ने सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेषज्ञों के अनुसार अचानक बदलते तापमान का असर बच्चों और बुजुर्गों पर ज्यादा पड़ सकता है। बच्चों को एसी से दूर रखें, हल्की ठंडी हवा में रखें और पूरे कपड़े पहनाएं। साथ ही बुजुर्गों का भी विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।