CG Weather Update Today: प्रदेश के इन जिलों में एक सप्ताह तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
CG Weather Update Today: मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है।

CG Weather Update/ Image Credit: IBC24 File Photo
- छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज।
- उत्तरी छत्तीसगढ़ में एक सप्ताह तक जमकर बारिश होगी।
- मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में 4 दिनों तक बारिश का अलर्ट।
रायपुर: CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। राजधानी रायपुर समेत आस-पास के कई इलाकों में दिन भर बादल छाए रहने के बाद शाम को हल्की बारिश हो रही है। मौसम में हो रहे बदलाव के चलते लोगों को गर्मी से राहत भी मिल रही है। वहीं मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों में अंधड़ चलने और वज्रपात की भी संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
CG Weather Update Today: मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तरी छत्तीसगढ़ में एक सप्ताह तक जमकर बारिश होगी और मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट भी जारी किया है। वहीं मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में आने वाले 4 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने 26 जून से प्रदेशभर में जोरदार बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है। बात करे राजधानी रायपुर की तो मौसम विभाग ने रायपुर में आज दिन भर बादल छाए रहेंगे और दोपहर में बारिश भी हो सकती है।
मौसम विभाग ने जनता से की अपील
CG Weather Update Today: इतना ही नहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों में तेज आंधी चलने और बिजली गिरने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के लोगों से अपील की है कि, मौसम बिगड़ने पर घर या ऑफिस से ना निकले और बारिश के दौरान पेड़ के नीचे न खड़े रहें।
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: There will be heavy rain in these districts of the state for a week, Meteorological Department has issued an alert
Aaj ka Mausam
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm