Ambikapur Crime Latest News: डिप्टी कलेक्टर के आवास पर चोरों का धावा.. उड़ा ले गये कीमती सामान.. वाश बेसिन की टोंटी भी ले गए साथ
Big theft in Deputy Collector’s residence: सरगुजा: अम्बिकापुर में चोरी की वारदातें लगातार सामने आ रही है। पुलिस गश्त और सतत निगरानी के बाद भी शातिर चोर हर दिन किसी …

Big theft in Deputy Collector's residence
- डिप्टी कलेक्टर भागीरथी खांडे के सरकारी आवास में पीछे का दरवाजा तोड़कर चोरी हुई।
- चोर एलईडी टीवी, पर्स, जेवर, नकदी और अन्य घरेलू सामान चुरा ले गए।
- गांधीनगर थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
Big theft in Deputy Collector's residence: सरगुजा: अम्बिकापुर में चोरी की वारदातें लगातार सामने आ रही है। पुलिस गश्त और सतत निगरानी के बाद भी शातिर चोर हर दिन किसी न किसी आवास को अपना निशाना बना रहे है। ताजा मामला डिप्टी कलेक्टर के आवास से जुड़ा है, जहां बीती रात चोरो ने धावा बोल दिया था।
दरअसल डिप्टी कलेक्टर भागीरथी खाण्डे के सूने आवास में चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने आवास के पीछे का दरवाजा तोडकर कई सामान पार कर दिया है। डिप्टी कलेक्टर ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
Big theft in Deputy Collector's residence: जानकारी के अनुसार भागीरथी खाण्डे कमिशनर ऑफिस में डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदस्थ हैं। गांधी चौक स्थित एफ-2 अफसर कॉलोनी एसपी बंगला के सामने डिप्टी कलेक्टर का शासकीय आवास है। वह 6 जून की रात करीब 11 बजे शासकीय आवास का ताला बंदकर अपने गृह ग्राम गए थे। 11 जून को वापस लौटे तो आवास का पीछे का दरवाजा खुला था तथा रूम का अलमारी वगैरह खुला था और सामान इधर-उधर बिखरा पडा था।
चोरों ने एक नग एलईडी टीवी, पर्स 3 नग, ट्रीमर 1 नग, बैड रूम का बल्ब 2 नग, ब्लूटूथ कनेक्टेड, वास बेसिन का 2 नग नल चोरी कर ले गए हैं। डिप्टी कलेक्टर ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 305 (ए), 331 (4) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह हादसा 12 जून 2025 को हुआ, जब एयर इंडिया का विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Big theft in Deputy Collector's residence, After the complaint, Ambikapur police started investigation
अंबिकापुर
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm