Ambikapur News: गणेश विसर्जन के दौरान युवक ने भीड़ पर चढ़ाई कार, एक बच्चे की मौत, 9 लोग घायल
Ambikapur News: सरगुजा जिले के सीतापुर थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत ढेलसरा में गणेश प्रतिमा विसर्जन रैली के दौरान श्रद्धालुओं को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने रौंद दिया। जिसमें एक …

- शराब के नशे में धुत्त कार चालक अमित कुमार मरावी
- 08 वर्षीय मासूम बालक रितेश पैंकरा की उपचार के दौरान मौत
अंबिकापुर: Ambikapur News, सरगुजा जिले के सीतापुर थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत ढेलसरा में गणेश प्रतिमा विसर्जन रैली के दौरान श्रद्धालुओं को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने रौंद दिया। जिसमें एक 08 वर्षीय मासूम रितेश पैंकरा की कार में दबने से दर्दनाक मौत हो गई । वहीं अन्य 09 लोग इस हादसे में बुरी तरह घायल हुए है, जिनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर में जारी है।
शराब के नशे में धुत्त कार चालक अमित कुमार मरावी
Ambikapur News, आपको बता दें कि यह हादसा कार चालक अमित कुमार मरावी के शराब के नशे में धुत्त होने कारण होना बताया जा रहा है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी कार चालक अमित कुमार मरावी को हिरासत में लेकर आगे की कारवाई शुरू कर दी है। फिलहाल सभी घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर में जारी है।
वहीं इस घटना के बाद घायलों और आम लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है जो आरोपी कार चालक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कारवाई किए जाने की मांग कर रहें है। मृतक के परिजनों को सरकार द्वारा आर्थिक मुआवजा राशि तो घायलों को बेहतर उपचार दिए जाने की मांग लोगों ने की है।
08 वर्षीय मासूम बालक रितेश पैंकरा की उपचार के दौरान मौत
Ambikapur News, इधर पूरे मामले की जानकारी आईबीसी 24 न्यूज को देते हुए घायल और उनके परिजनों ने बताया कि जब वे गणेश विसर्जन के लिए निकले तो पीछे से अचानक एक तेज रफ्तार कार उन्हें रौंदते हुए आगे बढ़ गई, जिसमें कार के नीचे कई लोग फंस गए और अन्य ग्रामीणों द्वारा कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला गया। जहां कार के चक्के में दबे 08 वर्षीय मासूम बालक रितेश पैंकरा की उपचार के दौरान मौत हो गई। तो वहीं अन्य 09 लोग बुरी तरह घायल हुए, जिनका उपचार जारी है।
वहीं इस घटना के बाद तत्काल एसडीओपी और तहसीलदार ने घायलों से मुलाकात कर उन्हें बेहतर उपचार देने और आरोपी कार के खिलाफ कड़ी से कड़ी कारवाई किए जाने का आश्वासन लोगों को दिया है और पुलिस ने पूरे मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: During Ganesh Visarjan, a young man drove his car into the crowd, one child died, 9 people were injured
अंबिकापुर
और भी पढ़ें ›
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm