Ambikapur Today Crime News: यहां सब-इंजीनियर के घर पर शातिर चोरों का धावा.. करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात पार, जानें कहाँ गया था पूरा परिवार
अंबिकापुर की कोणार्क रेसिडेंस कॉलोनी में सूने मकान से 20 लाख रुपये के जेवर चोरी, चोर डीवीआर भी ले गए, पुलिस जांच में जुटी।

Theft of jewelry worth 20 lakh Rupees in Ambikapur
- सूने मकान से 20 लाख चोरी।
- चोर डीवीआर भी साथ ले गए।
- एक साल पहले भी हुई थी चोरी।
सेंट्रल लॉक तोड़कर घर में घुसे चोर
जानकारी के मुताबिक़, नेशनल हाईवे विभाग में पदस्थ सब इंजीनियर रितेश सिंह अपने परिवार के साथ काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए बनारस गए थे। शनिवार और रविवार की दरमियानी रात चोरों ने सूने मकान का फायदा उठाया और मुख्य गेट का सेंट्रल लॉक तोड़कर घर में घुस गए। इसके बाद उन्होंने घर के सभी कमरों की अलमारियां खंगालीं और लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए।सबूत मिटाने के लिए DVR भी साथ ले गए
चोर सिर्फ जेवरात ही नहीं ले गए, बल्कि घर में लगा सीसीटीवी का डीवीआर (DVR) भी अपने साथ ले गए, ताकि वारदात की रिकॉर्डिंग पुलिस के हाथ न लग सके। चोरों के हरकतों से साफ है कि चोरी को पूरी योजना के साथ अंजाम दिया गया। (Theft of jewelry worth 20 lakh Rupees in Ambikapur) घटना की जानकारी मिलने पर रितेश सिंह ने गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एफएसएल और पुलिस की टीम ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करेंएक साल पहले भी इसी कॉलोनी में हुई थी बड़ी चोरी
इस वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी कोणार्क रेसिडेंस कॉलोनी में करीब एक साल पहले भी 30 लाख रुपये की चोरी हुई थी, लेकिन पुलिस आज तक उस मामले का खुलासा नहीं कर सकी। अब दोबारा बड़ी चोरी होने से कॉलोनी के लोगों में दहशत है। [video width="1024" height="576" mp4="https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/08/Uploads_ABHISHEK_SONI_0408-AMB-CHORI-NF10.mp4"][/video] [video width="1024" height="576" mp4="https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/08/Uploads_ABHISHEK_SONI_0408-AMB-CHORI-NF11.mp4"][/video] [video width="1024" height="576" mp4="https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/08/Uploads_ABHISHEK_SONI_0408-AMB-CHORI-NF12.mp4"][/video]
इन्हें भी पढ़ें:
इंडिगो को अनुशासित, मजबूत बनाए रखने की जरूरत : सीईओ विली वॉल्श
राम मंदिर में ‘लूट’ और छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई भाजपा की हार का कारण बनी: राउत
महिला मुक्केबाजों को प्राथमिकता दो, 2028 ओलंपिक में पदक की बेहतर दावेदार: अखिल
माइक फ्रैंक के इस्तीफे के बाद यूपीएल ने फसल संरक्षण कारोबार की कमान जय श्रॉफ को सौंपी
बीएएसएफ इंडिया का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में दोगुना से अधिक होकर 360 करोड़ रुपये पर
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: वारदात तब हुई जब परिवार काशी विश्वनाथ दर्शन के लिए वाराणसी गया हुआ था।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Thieves Steal ₹20 Lakh Jewellery from Ambikapur Engineer’s House During Family’s Varanasi Trip
अंबिकापुर
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm