Ambikapur Today Crime News: यहां सब-इंजीनियर के घर पर शातिर चोरों का धावा.. करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात पार, जानें कहाँ गया था पूरा परिवार

अंबिकापुर की कोणार्क रेसिडेंस कॉलोनी में सूने मकान से 20 लाख रुपये के जेवर चोरी, चोर डीवीआर भी ले गए, पुलिस जांच में जुटी।

Ambikapur Today Crime News: यहां सब-इंजीनियर के घर पर शातिर चोरों का धावा.. करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात पार, जानें कहाँ गया था पूरा परिवार

Theft of jewelry worth 20 lakh Rupees in Ambikapur || Image- IBC24 News File

Modified Date: August 4, 2026 / 05:19 pm IST
Published Date: August 4, 2026 5:10 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सूने मकान से 20 लाख चोरी।
  • चोर डीवीआर भी साथ ले गए।
  • एक साल पहले भी हुई थी चोरी।

अंबिकापुर: शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र की पॉश कोणार्क रेसिडेंस कॉलोनी का है। यहां शातिर चोरों ने नेशनल हाईवे विभाग के सब इंजीनियर के सूने मकान को निशाना बनाते हुए करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। (Theft of jewelry worth 20 lakh Rupees in Ambikapur) वारदात के दौरान पूरा परिवार काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए बनारस गया हुआ था। खास बात यह है कि इसी कॉलोनी में एक साल पहले भी करीब 30 लाख रुपये की चोरी हुई थी। इस वारदात का अब तक खुलासा नहीं हो सका है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

सेंट्रल लॉक तोड़कर घर में घुसे चोर

जानकारी के मुताबिक़, नेशनल हाईवे विभाग में पदस्थ सब इंजीनियर रितेश सिंह अपने परिवार के साथ काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए बनारस गए थे। शनिवार और रविवार की दरमियानी रात चोरों ने सूने मकान का फायदा उठाया और मुख्य गेट का सेंट्रल लॉक तोड़कर घर में घुस गए। इसके बाद उन्होंने घर के सभी कमरों की अलमारियां खंगालीं और लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए।

सबूत मिटाने के लिए DVR भी साथ ले गए

चोर सिर्फ जेवरात ही नहीं ले गए, बल्कि घर में लगा सीसीटीवी का डीवीआर (DVR) भी अपने साथ ले गए, ताकि वारदात की रिकॉर्डिंग पुलिस के हाथ न लग सके। चोरों के हरकतों से साफ है कि चोरी को पूरी योजना के साथ अंजाम दिया गया। (Theft of jewelry worth 20 lakh Rupees in Ambikapur) घटना की जानकारी मिलने पर रितेश सिंह ने गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एफएसएल और पुलिस की टीम ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

एक साल पहले भी इसी कॉलोनी में हुई थी बड़ी चोरी

इस वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी कोणार्क रेसिडेंस कॉलोनी में करीब एक साल पहले भी 30 लाख रुपये की चोरी हुई थी, लेकिन पुलिस आज तक उस मामले का खुलासा नहीं कर सकी। अब दोबारा बड़ी चोरी होने से कॉलोनी के लोगों में दहशत है।

इन्हें भी पढ़ें:

इंडिगो को अनुशासित, मजबूत बनाए रखने की जरूरत : सीईओ विली वॉल्श

राम मंदिर में ‘लूट’ और छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई भाजपा की हार का कारण बनी: राउत

महिला मुक्केबाजों को प्राथमिकता दो, 2028 ओलंपिक में पदक की बेहतर दावेदार: अखिल

माइक फ्रैंक के इस्तीफे के बाद यूपीएल ने फसल संरक्षण कारोबार की कमान जय श्रॉफ को सौंपी

बीएएसएफ इंडिया का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में दोगुना से अधिक होकर 360 करोड़ रुपये पर


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown