BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Chhattisgarh SIR Process News: कांग्रेस के दिग्गज नेता ने भरा SIR का फॉर्म.. BJP पर लगाया था प्रक्रिया के नाम पर गड़बड़ी का आरोप, अब घर आये बीएलओ

TS Singhdev fills SIR form: छत्तीसगढ़ के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने गुरुवार को राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) को ज्ञापन सौंपकर राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन …

TS Singhdev fills SIR form

TS Singhdev fills SIR form

satya prakash
Published: 15 Nov 2025 | 2:33 pmModified: 15 Nov 2025 | 3:12 pm
HIGHLIGHTS
  1. टीएस सिंहदेव ने भरा SIR फॉर्म
  2. कांग्रेस ने बढ़ाई मियाद की मांग
  3. SIR प्रक्रिया पर गंभीर सवाल

TS Singhdev fills SIR form: अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता टीएस सिंहदेव ने भी एसआईआर की प्रक्रिया में हिस्सा लेते हुए अपना फॉर्म भरा है। एसआईआर का फॉर्म भरवाने खुद बूथ लेवल अधिकारी यानी बीएलओ उनके घर पहुंचे थे। यह खबर इसलिए भी उल्लेखनीय है क्योंकि कांग्रेस पार्टी के साथ ही टीएस सिंहदेव भी SIR प्रक्रिया की मुखालफत कर चुके है। पिछले दिनों उन्होंने इस प्रक्रिया के माध्यम से सत्ताधारी दल भाजपा पर संभावित गड़बड़ी के आरोप भी लगाए थे।

What is Special Intensive Revision?: टीएस सिंहदेव ने किया था SIR का विरोध

दरअसल पिछले दिनों इस पूरे निर्वाचन शुद्धिकरण प्रक्रिया पर सवाल उठाया था। बस्तर दौरेके दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने SIR की प्रक्रिया को दूषित बताया। उन्होंने कहा था कि, वोट चोरी की बात को जितना जल्दी हो सके चुनाव आयोग को स्वीकार कर लेना चाहिए।

टीएस सिंहदेव ने SIR प्रक्रिया को लेकर आपत्ति जताते हुए कहा था कि, आयोग ने इस पूरे प्रोसेस को बेहद कठिन बना दिया है। लोगों को SIR के तहत दस्तावेजों के फोटोकॉपी का गैर जरूरी खर्च उठाना पड़ेगा। साथ ही लोगों को अपनी फोटो खिंचवाने के लिए भी परेशान होना पड़ेगा। सिंहदेव ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था, SIR के तहत सिर्फ उनका ही नाम अब वोटर लिस्ट में होगा, जो भाजपा को वोट देते हैं।

Special Intensive Revision in CG: कांग्रेस ने की मियाद बढ़ाने की मांग

TS Singhdev fills SIR form: दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने गुरुवार को राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) को ज्ञापन सौंपकर राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की समय सीमा बढ़ाने का आग्रह किया। मौजूदा कार्यक्रम के तहत, बूथ स्तरीय अधिकारी(बीएलओ) चार नवंबर से चार दिसंबर तक घर-घर जाकर गणना फॉर्म वितरित कर रहे हैं। मसौदा मतदाता सूची नौ दिसंबर को प्रकाशित होने वाली है, दावे और आपत्तियां दर्ज करने की अवधि नौ दिसंबर से आठ जनवरी तक है। सुनवाई और सत्यापन 31 जनवरी तक होंगे तथा अंतिम मतदाता सूची सात फरवरी को प्रकाशित की जाएगी।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि पार्टी के एसआईआर निगरानी समिति के संयोजक और पूर्व राज्य मंत्री मोहन मरकाम के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने सीईओ को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कांग्रेस ने कहा है कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चार नवंबर से चार दिसंबर 2025 के मध्य छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनिरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उक्त निर्धारित तिथि में प्रदेश के दो करोड़ से अधिक मतदाताओं के बीच पहुंचकर गणना पत्रक तैयार कर पाने के लिए समय सीमा की कमी महसूस की जा रही है। चूंकि प्रदेश में वर्ष 2028 में विधानसभा चुनाव निर्धारित है, ऐसे स्थिति में पर्याप्त समय के साथ प्रमाणिक एवं सटिक डेटा उपलब्ध कराया जा सकता है।

SIR Information in Hindi: 'संपर्क सुविधाएं सीमित, गांव दूरस्थ'

TS Singhdev fills SIR form: कांग्रेस ने ज्ञापन में कहा है कि छत्तीसगढ़ का अधिकांश भाग ग्रामीण, आदिवासी और वन क्षेत्रों से घिरा हुआ है। इन इलाकों में संपर्क सुविधाएं सीमित हैं तथा अनेक गांव दूरस्थ हैं जहां संचार या परिवहन की सुविधाएं पर्याप्त नहीं हैं, ऐसे में लोगों तक निर्वाचन से जुड़ी सूचनाएं पहुंचने में समय लगता है। साथ ही इन क्षेत्रों के नागरिकों के पास अपने दस्तावेज़ (जैसे पहचान पत्र, निवास प्रमाण, आयु प्रमाण आदि) व्यवस्थित रूप से रखने या प्राप्त करने में स्वाभाविक कठिनाइयां होती हैं। इसलिए उन्हें अपने दस्तावेज़ जुटाने, सत्यापन कराने और नाम सम्मिलन /सुधार के लिए अधिक समय मिलना न्यायसंगत और आवश्यक है।

इन्हें भी पढ़ें:

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: उन्होंने इसे कठिन, गैरजरूरी खर्च बढ़ाने वाला और संभावित गड़बड़ी वाला बताया था।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: TS Singhdev Fills SIR Form Despite Criticism; Congress Demands Extension of Special Intensive Revision Deadline

शहर की खबरें

अंबिकापुर

और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

30 Sept 2026 | 3:54 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

30 Sept 2026 | 3:43 pm
Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत

Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत

30 Sept 2026 | 3:14 pm
SP transfer list 2026: हटाए गए 4 एसपी.. नवरात्रि से पहले आई IPS अफसरों के ट्रांसफर की बड़ी लिस्ट.. सीनियर अफसर बद्री नारायण को मिली नई जिम्मेदारी

SP transfer list 2026: हटाए गए 4 एसपी.. नवरात्रि से पहले आई IPS अफसरों के ट्रांसफर की बड़ी लिस्ट.. सीनियर अफसर बद्री नारायण को मिली नई जिम्मेदारी

30 Sept 2026 | 2:59 pm