SP transfer list 2026: हटाए गए 4 एसपी.. नवरात्रि से पहले आई IPS अफसरों के ट्रांसफर की बड़ी लिस्ट.. सीनियर अफसर बद्री नारायण को मिली नई जिम्मेदारी

नारकोटिक्स इंटेलिजेंस ब्यूरो, चेन्नई के एसपी एन. मथिवानन को डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस, सेंट थॉमस माउंट नियुक्त किया गया है। वहीं, वहां के डीसीपी वी.आर. श्रीनिवासन को नारकोटिक्स इंटेलिजेंस ब्यूरो का एसपी बनाया गया है।

SP transfer list 2026: हटाए गए 4 एसपी.. नवरात्रि से पहले आई IPS अफसरों के ट्रांसफर की बड़ी लिस्ट.. सीनियर अफसर बद्री नारायण को मिली नई जिम्मेदारी

13 IPS officers transferred in Tamil Nadu || Image- ibc24 news file

Modified Date: September 30, 2026 / 03:00 pm IST
Published Date: September 30, 2026 2:59 pm IST
HIGHLIGHTS
  • तमिलनाडु में 13 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले
  • सलेम सिटी पुलिस कमिश्नर की नई नियुक्ति
  • चेन्नई समेत कई पदों पर नई जिम्मेदारियां

13 IPS officers transferred in Tamil Nadu: चेन्नई: तमिलनाडु सरकार ने राज्य में 13 सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादले और नई पोस्टिंग के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में सलेम के पुलिस कमिश्नर, डीआईजी, डीसीपी और अलग-अलग विभागों के पुलिस अधीक्षकों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। तबादले और पोस्टिंग का आदेश गृह विभाग की ओर से जारी किया गया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

सलेम को मिला नया पुलिस कमिश्नर

सलेम सिटी के पुलिस कमिश्नर के. जोशी निर्मल कुमार को चेन्नई स्थित डीजीपी कार्यालय में आईजी, मॉडर्नाइजेशन नियुक्त किया गया है। उनकी जगह चेन्नई पुलिस मुख्यालय में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के पद पर कार्यरत ए.जी. बाबू को सलेम का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।

13 IPS officers transferred in Tamil Nadu: डॉ. संतोष हदिमानी, जो सलेम रेंज के डीआईजी थे, अब ग्रेटर चेन्नई पुलिस में इंटेलिजेंस के संयुक्त पुलिस आयुक्त होंगे। वहीं, डीवीएसी की डीआईजी एन. देवरानी को सलेम रेंज का नया डीआईजी नियुक्त किया गया है।

चेन्नई में भी कई अधिकारियों की नई पोस्टिंग

कोयंबटूर एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड के एसपी वी. बद्री नारायणन को चेन्नई के अड्यार का डीसीपी बनाया गया है। प्रतीक्षा सूची में रहे ए.सी. कार्तिकेयन को तमिलनाडु यूनिफॉर्म्ड सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड में एसपी की जिम्मेदारी दी गई है।

13 IPS officers transferred in Tamil Nadu: नारकोटिक्स इंटेलिजेंस ब्यूरो, चेन्नई के एसपी एन. मथिवानन को डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस, सेंट थॉमस माउंट नियुक्त किया गया है। वहीं, वहां के डीसीपी वी.आर. श्रीनिवासन को नारकोटिक्स इंटेलिजेंस ब्यूरो का एसपी बनाया गया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इन अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी

के. स्टालिन को एसपी, सीबीसीआईडी साउथ जोन, चेन्नई नियुक्त किया गया है। पी. सुंदरवादिवेल को डीसीपी, वेलफेयर एंड एस्टेट बनाया गया है। डॉ. वी. भास्करन को डीसीपी, सलेम नॉर्थ और अंकित सिंह को डीसीपी, वॉशरमैनपेट नियुक्त किया गया है। वहीं, प्रतीक्षा सूची में रहे डॉ. आर. स्टालिन को नॉर्थ जोन, इकोनॉमिक ऑफेंसेज विंग का एसपी बनाया गया है।

Image

Image

यह भी पढ़ें:

अमेरिका में नकली ओजेंपिक बेचने के आरोप में दो भारतीय नागरिकों पर मामला दर्ज

ईरान समर्थित हूतियों से सऊदी अरब की रक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाएगा पाकिस्तान : रक्षा मंत्री

एशियाई खेल कुश्ती: सुनील शानदार जीत के साथ सेमीफाइनल में, निशा दहिया पहले दौर में हारीं

रुबियो ने नयी दिल्ली में अमेरिकी राजदूतों की बैठक को संबोधित किया

एशियाई खेल: भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने स्वर्ण पदक मुकाबले में बनाई जगह


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown