Pendra Assembly Elections 2023 Voting: मरवाही कांग्रेस प्रत्याशी डॉ के. के. ध्रुव और एसपी योगेश पटेल के साथ एडिशनल एसपी ने डाला वोट…

Marwahi Congress candidate Dr. K. Of. Dhruv voted

Pendra Assembly Elections 2023 Voting: मरवाही कांग्रेस प्रत्याशी डॉ के. के. ध्रुव और एसपी योगेश पटेल के साथ एडिशनल एसपी ने डाला वोट…

Marwahi Congress candidate Dr. K. Of. Dhruv voted

Modified Date: November 17, 2023 / 09:57 am IST
Published Date: November 17, 2023 9:57 am IST

Pendra Assembly Elections 2023 Voting: पेंड्रा। आज मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र का महापर्व है। दोनों राज्यों में 300 विधानसभा सीटों पर मतदान है। एमपी की 230 और छत्तीसगढ़ की 70 सीटों पर आज प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी हुई है। वहीं अब इंतजार की घड़ी खत्म हो गई है। छत्तीसगढ़ में आज दूसरे चरण की 70 सीटों पर मतदान होना है। बता दें कि 70 विधानसभा सीटों में कुल 958 अभ्यर्थी मैदान में उतरे हैं, जिनमें एक एक तृतीय लिंग प्रत्याशी भी शामिल है।

Read more: MP CG Vidhan Sabha Chunav 2023 Voting Live Updates: रायपुर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भूरे ने किया मतदान 

मरवाही कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. के. के ध्रुव ने ग्राम कुम्हारी के बूथ क्रमांक 51 में वोट डालकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं पेंड्रा गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के एसपी योगेश पटेल और एडिशनल एसपी मनीषा ठाकुर ने गौरेला के मिशन स्कूल में जाकर वोट डाला।

 

Read more: MP Assembly Election 2023 : मतदान करने निकली उमा भारती, गृह ग्राम डूंडा में करेंगी मतदान 

बता दें कि छत्तीसगढ़ में इस दूसरे चरण के चुनावी रण में कुल 958 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला EVM में दर्ज हो जाएगा। प्रदेश के कुल 1 करोड़ 63 लाख 14 हजार 479 मतदाता तय करेंगे कि अगली सरकार किसकी। जनता अपना फैसला उनके हक में दे इसके लिए कांग्रेस और बीजेपी ने जमकर पसीना बहाया है।

 

सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में