Vaibhav Suryavanshi Most Sixes IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का रिकॉर्ड, लेकिन चूक गए ये बड़ा कारनामा करने से

Vaibhav Suryavanshi Most Sixes IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का 12 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सूर्यवंशी 97 रन बनाकर आउट हुए।

Vaibhav Suryavanshi Most Sixes IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का रिकॉर्ड, लेकिन चूक गए ये बड़ा कारनामा करने से

Vaibhav Suryavanshi Most Sixes IPL 2026/image source: ibc24 file image

Modified Date: May 27, 2026 / 09:01 pm IST
Published Date: May 27, 2026 8:40 pm IST
HIGHLIGHTS
  • वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंदों में बनाए 97 रन
  • आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा 65 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने
  • क्रिस गेल का 59 छक्कों का 12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

 

Vaibhav Suryavanshi Most Sixes IPL 2026: आईपीएल 2026 अब निर्णायक मोड़ पर पहुंची चुकी है, आरसीबी ने मंगलवार को खेले गए पहले क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस को हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है, वहीं, दूसरा क्वालीफायर मुकाबला आज मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स (SRH Vs RR) के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का 12 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मुकाबले में राजस्थान के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंदों में 97 रन बनाकर आउट हुए, इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 11 छक्के निकले।

 

बने एक सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

Vaibhav Suryavanshi Most Sixes IPL 2026 क्रिकेट जगत में जब भी बड़े-बड़े छक्के लगाने की बात होती है, तो वेस्टइंडीज के यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का नाम सबसे ऊपर आता है, लेकिन आज यानी आईपीएल 2026 को वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का एक सीजन सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, क्रिस गेल ने साल 2012 के आईपीएल सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेलते हुए कुल 59 गगनचुंबी छक्के जड़े थे। इस मैच के बाद वैभव अब इस मौजूदा सीजन में रिकॉर्ड 65 छक्के ठोक चुके हैं। अब वैभव आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए है।

 

ये भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.