सवाल आपका है
कुंभ दैनिक राशिफल Aquarius आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपको अपने घर व बाहर दोनों जगह तालमेल बनाकर चलना होगा,नहीं तो परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। आपके कुछ ऐसे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे,जो आपको कार्य में सहायता एवं मार्गदर्शन करेंगे।
मीन दैनिक राशिफल Pisces आज आपके घर परिवार में किसी मांगलिक उत्सव का आयोजन हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। आप मीठी बातों से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे,लेकिन आपको अपने शत्रुओं को मात देने के लिए चतुराई का प्रयोग करके किसी कार्य को करना होगा।
मेष Aries आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने बिजनेस में अच्छा प्रदर्शन करके उसे ऊंचे मुकाम तक लेकर जाने में कामयाब रहेंगे। आपको आलस्य को पीछे छोड़कर अपने कामों के पीछे लगना होगा। आप अपनी दिनचर्या में भी कुछ बदलाव कर सकते हैं,जो आपके लिए लाभदायक रहेंगे। परिवार का कोई सदस्य आपसे मदद मांग सकता है।
वृष दैनिक राशिफल Taurus आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। आपकी किसी महान पुरुष से मुलाकात होगी। आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होंगे,जहां आपको तोल मोल कर बोलना बेहतर रहेगा,नहीं तो आपकी कोई बात आपके किसी परिजन को बुरी लग सकती है। छात्र एकाग्र होकर पढ़ाई में जुटेंगे,तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे।
मिथुन दैनिक राशिफल Gemini आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। जीवनसाथी की तरक्की देखकर आपका मन प्रसन्न होगा। आप कार्यक्षेत्र में भी लोगों के साथ खाली बैठकर समय व्यतीत करेंगे,जिसका आपको नुकसान हो सकता है। नौकरी में उच्च अधिकारियों के कृपा से आपको पदोन्नति व वेतन वृद्धि मिल सकती है। आपको किसी सरकारी योजना में निवेश सोच विचार कर करना होगा।
कर्क दैनिक राशिफल Cancer दिन की शुरुआत आपके लिए खुशियां लेकर आएगी,क्योंकि संतान के किसी परीक्षा के परिणाम आ सकते हैं,जिसमें उन्हे सफलता प्राप्त होगी। परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित यदि कोई फैसला लिया जाए,तो बहुत ही सोच विचार कर लें,नहीं तो बाद में उसके लिए पछताना पड़ सकता है।
सिंह दैनिक राशिफल Leo आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपको नौकरी में कोई नया पद मिल सकता है,दूसरी तरफ आपका ट्रांसफर भी हो सकता है,जिसके लिए आपको दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। परिवार में यदि कोई सदस्य आपसे नाराज है,तो आपको उसे मनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए।
कन्या दैनिक राशिफल Virgo आज का दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। आप उत्साह व जोश से भरपूर रहेंगे,जिसके चक्कर में आप किसी अनजान व्यक्ति के कहने में आकर किसी निवेश की योजना में ध्यान लगा सकते हैं। पिताजी आपसे किसी बात पर नाराज रहेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से मेल मिलाप करते समय आपको रुपए पैसे के लेनदेन की कोई बात नहीं करनी है।
तुला दैनिक राशिफल Libra आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप पारिवारिक कलह के चलते कार्यक्षेत्र में अपने कार्य पर भी ध्यान नहीं लगाएंगे,लेकिन आपको अपने किसी मित्र से अपने मन की बात कहने का मौका मिलेगा। यदि आपको किसी कानूनी कार्य में जीत लेनी है,तो उसके लिए आपको किसी अधिकारी की बात माननी पड़ सकती है।
वृश्चिक दैनिक राशिफल Scorpio आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप अपने जूनियर से कुछ ऐसी बातें कहेंगे,जिसके कारण वह अपना पूरा काम समय पर करके देंगे। आपको कोई अपनी मीठी बातों में फंसाने की पूरी कोशिश कर सकता है। यदि आपसे कोई धन के निवेश का जिक्र करें,तो आपको उसे करने से बचना होगा।
धनु दैनिक राशिफल Sagittarius आज का दिन आपको परेशानियों से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा।आप कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं के कारण परेशान रहेंगे। यदि परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित कोई फैसला लेना पड़े,तो उसमें सभी की राय अवश्य लें। आपका मनोरंजन के साधनों की तरफ रुचि और बढ़ेगी।
मकर दैनिक राशिफल Capricorn आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कामकाज में अच्छा प्रदर्शन करके आप लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे,लेकिन आपको किसी विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है,जिसमें आपको धैर्य बनाए रखना होगा,नहीं तो शत्रु इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे। परिवार का कोई सदस्य विदेश में नौकरी पा सकता है,जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगा। आपको किसी अपने के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है।
National Handloom Day 2026: पीएम मोदी की नई रील हुई वायरल, देशवासियों से की ये खास अपील, जानिए क्या कहा
Free Fire Max Codes 07 August 2026: आज के लेटेस्ट रिडीम कोड्स जारी, फ्री में पाएं डायमंड्स और Gun Skins, यही कोड आपको बना सकता है गेम का विनर?
Gold Rate Today 07 August 2026: रॉकेट से भी तेज भाग रहा सोना! एक तोले का भाव 1.50 लाख के करीब, दिल्ली से चेन्नई तक बदल गए गोल्ड के दाम, यहां चेक करें ताजा रेट्स
CG Me Bhari Barish Ka Alert: छत्तीसगढ़ में चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी
All School Open in Sunday: इस रविवार को खुले रहेंगे सभी स्कूल, नहीं रहेगी छुट्टी, प्रशासन ने जारी किया आदेश, जानिए क्यों लिया गया ऐसा फैसला