नई दिल्ली : Kia Seltos 2023 : Kia की Seltos 2023 का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा है। लोगों को उम्मीद दी थी कि, ऑटो एक्सपो 2023 में Kia अपनी इस शानदार SUV को पेश कर सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं अब Kia ने सिर्फ अपनी दो नई कारों- ईवी9 (कांसेप्ट) और KA4 को शोकेश किया। 2023 किआ सेल्टोस पहले से ही दक्षिण कोरिया और अमेरिका सहित कुछ चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बेची जा रही है और इसीलिए ऐसा माना जाने लगा था कि इसे ऑटो एक्सपो 2023 में भारत में लाया जा सकता है। फिलहाल रिपोर्ट्स के अनुसार, अब SUV को इस साल की दूसरी तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है।
Kia Seltos 2023 : Kia की Seltos 2023 का केबिन काफी हद तक मौजूदा मॉडल के जैसा ही रह सकता है। इसमें पैनोरमिक स्क्रीन डिस्प्ले है, जो 10.25 इंच के इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.25 इंच के सेंटर डिस्प्ले को जोड़ती है। इंफोटेनमेंट यूनिट नेविगेशन और वॉयस कमांड के साथ वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले को सपोर्ट करती है। यह नए डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, रियर एसी वेंट्स के साथ ऑटोमैटिक एयर कंडीशनिंग और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स के साथ आ सकती है।
यह भी पढ़ें : जल्लीकट्टू खेल के दौरान एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल, इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत…
Kia Seltos 2023 : मौजूदा मॉडल के मुकाबले सबसे बड़ा बदलाव रडार-बेस्ड ड्राइवर एसिस्टेंस सिस्टम के रूप में होगा। 2023 Kia Seltos में ADAS फीचर्स भी मिल सकते हैं, जिसमें एडैप्टिव क्रूज नियंत्रण, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन और ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग, हाई बीम असिस्ट और ड्राइवर अटेंशन वार्निंग जैसे कई अन्य सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे। इसकी कीमत 11 लाख रुपये के आसपास से शुरू होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें : शनि पड़ा पीएम मोदी के पीछे, छोड़ना पड़ सकता है बाबा विश्वनाथ का धाम, लड़ सकते हैं इस सीट से
2023 किआ सेल्टोस में नया 1.5-लीटर 4-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन भी पेश किया जा सकता है, जो मौजूदा 1.4L टर्बो पेट्रोल इंजन की जगह लेगा। नया 1.5L टर्बो पेट्रोल इंजन 158bhp पावर और 260Nm टार्क जनरेट करेगा। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स, दोनों ऑफर किए जा सकते हैं। इसके अन्य इंजन ऑप्शन में 1.5L NA पेट्रोल (115bhp) और 1.5L डीजल इंजन (115bhp) शामिल होंगे।