Reported By: dhiraj dubay
,CG Live In Partner Murder: छत्तीसगढ़ में लिव-इन पार्टनर की हत्या कर प्रेमी ने सेप्टिक टैंक में छुपाई लाश, एक महीने बाद ऐसे खुला राज /image: AI Generated
कोरबा। CG Live In Partner Murder: कोरबा में करीब एक महीने से गायब महिला की तलाश का ऐसा खौफनाक सच सामने आया, जिसने पूरे इलाके को हिला दिया। रक्षाबंधन पर जब महिला अपने भाइयों के घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान घर के पीछे बने सेप्टिक टैंक का ढक्कन अधखुला मिला और अंदर से दुर्गंध आ रही थी। शक गहराया तो टैंक खुलवाया गया और अंदर से महिला की सड़ी-गली लाश (Septic Tank Body Korba) बरामद हुई।
जानकरी के अनुसार, ये पूरा मामला श्यांग थाना क्षेत्र के ग्राम बरपाली का है। यहां 33 वर्षीय संतोषी करीब दो साल से मनोज उरांव के साथ लिव-इन में रह रही थी। बताया जा रहा है कि 27 अगस्त को नशे की हालत में मनोज घर पहुंचा था और किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि उसने संतोषी के साथ मारपीट की। बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ, लेकिन देर शाम फिर विवाद हुआ और मारपीट के दौरान संतोषी की मौत हो गई। आरोप है कि महिला की मौत के बाद मनोज ने शव को घर की बाड़ी में बने सेप्टिक टैंक में डाल दिया और ऊपर से ढक्कन बंद कर दिया।
CG Live In Partner Murder अगले ही दिन रक्षाबंधन था। संतोषी जब अपने भाइयों के घर नहीं पहुंची तो उन्होंने मनोज से संपर्क किया। मनोज ने बताया कि संतोषी एक दिन पहले ही घर से चली गई है। लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी जब वह नहीं पहुंची तो परिजनों को शक हुआ। शनिवार को संतोषी के भाई रामभरोस समेत परिजन मनोज के घर पहुंचे और बाड़ी में तलाश की। इसी दौरान उनकी नजर सेप्टिक टैंक पर पड़ी। ढक्कन अधखुला था और अंदर से तेज दुर्गंध आ रही थी।
सूचना मिलते ही श्यांग थाना प्रभारी लक्ष्मण खूंटे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कार्यपालिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में रविवार को सेप्टिक टैंक खुलवाया गया, जहां से संतोषी का शव बरामद हुआ। मौके पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट और मेडिकल कॉलेज की टीम भी पहुंची। घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए गए और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की परिस्थितियों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
CG Live In Partner Murder वहीं, पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मनोज घर में ताला लगाकर फरार हो चुका है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। शुरुआती जांच में दोनों के बीच लगातार विवाद की बात सामने आई है। संतोषी की जिंदगी की कहानी भी कम दर्दनाक नहीं है। उसका विवाह वर्ष 2001 में हुआ था और उसके चार बच्चे हैं। करीब 15 साल पहले पति की मौत के बाद वह ससुराल में रह रही थी। करीब तीन साल पहले उसकी मुलाकात मनोज से हुई और बाद में वह उसके साथ रहने लगी थी।
अब पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल है- आखिर उस रात ऐसा क्या हुआ कि एक महिला की जान चली गई और उसकी लाश को करीब एक महीने तक सेप्टिक टैंक में छिपाकर रखा गया? फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश के साथ पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
ये भी पढ़ें