Ayodhya Bhadarsa Gang Rape: अयोध्या के बहुचर्चित भदरसा गैंगरेप मामले में आया फैसला, बरी हुए सपा नेता मोईद खान, बेकरी और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर हुई थी बुलडोजर कार्रवाई
Ayodhya Bhadarsa gang rape : उनके नौकर राजू खान पर आरोप सिद्ध हुए हैं। जिसे कल सजा सुनाई जाएगी। पॉक्सो प्रथम श्रेणी न्यायालय से यह फैसला आया है। मोईद खान …

Ayodhya Bhadarsa Gang Rape, image source: social media
- सपा नेता मोईद खान सभी आरोपों से दोषमुक्त
- साल 2024 में भदरसा क्षेत्र में नाबालिग से गैंगरेप
- मोईद खान और उसके नौकर का डीएनए जांच
Ayodhya News: अयोध्या के बहुचर्चित भदरसा गैंगरेप मामले में कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद सपा नेता मोईद खान बाइज्जत बरी हो गए हैं। (Ayodhya Bhadarsa gang rape) वहीं उनके नौकर राजू खान पर आरोप सिद्ध हुए हैं। जिसे कल सजा सुनाई जाएगी। पॉक्सो प्रथम श्रेणी न्यायालय से यह फैसला आया है। मोईद खान सपा सांसद अवधेश प्रसाद के करीबी माने जाते थे।
दरअसल, 29 जुलाई 2024 को थाना पूराकलंदर में गैंगरेप का मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले में मोईद खान की बेकरी और शॉपिंग कंपलेक्स पर बुलडोजर भी चला था। जिसके बाद आरोपी मोईद खान और राजू खान का डीएनए टेस्ट हुआ था। मोईद खान का डीएनए टेस्ट नेगेटिव आया था जबकि नौकर राजू खान का डीएनए टेस्ट पॉजिटिव आया था। (Ayodhya Bhadarsa gang rape) कल राजू खान को सभी धाराओं में सजा दी जाएगी।
सपा नेता मोईद खान सभी आरोपों से दोषमुक्त
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बहुचर्चित भदरसा रेप कांड में पॉक्सो कोर्ट ने बुधवार को अपना फैसला सुना दिया। कोर्ट ने आरोपी सपा नेता मोईद खान को सभी आरोपों से दोषमुक्त कर दिया। वहीं इस मामले में कोर्ट ने मुख्य आरोपित रहे राजू खान को दोषी पाया। दोनों आरोपी जेल में निरुद्ध रहे, जिन्हें बुधवार को जेल से तलब किया गया। (Ayodhya Bhadarsa gang rape) कोर्ट ने राजू खान को दोषसिद्ध करते हुए फिर से जेल भेज दिया। वहीं अगली सुनवाई के लिए 29 जनवरी यानि कल की तारीख तय की है।
साल 2024 में भदरसा क्षेत्र में नाबालिग से गैंगरेप
गौरतलब है कि साल 2024 में अयोध्या के भदरसा क्षेत्र में नाबालिग से गैंगरेप मामले में समाजवादी पार्टी नेता मोईद खान को कोर्ट मे बेगुनाह साबित हुआ। इसके बाद कोर्ट ने उसे बरी कर दिया जबकि नौकर राजू पर आरोप सही पाए गए और कल उसकी सजा का ऐलान होगा। 2024 में मोईद खान और उसके नौकर का डीएनए जांच कराया गया था। (Ayodhya Bhadarsa gang rape) रिपोर्ट आने के बाद कोर्ट ने मोईद खान को बरी कर दिया, जबकि नौकर को दोषी पाते हुए कल सजा सुनाने का ऐलान किया गया है।
जानें क्या था मामला?
आपको बता दें कि अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के भदरसा में एक 12 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर गैंगरेप हुआ। पीड़िता के परिजनों ने यह आरोप लगाया था कि सपा नेता मोईद खान जो भदरसा नगर के अध्यक्ष थे और उनकी बेकरी में काम करने वाले राजू खान ने लड़की को बेकरी में बुलाकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। (Ayodhya Bhadarsa gang rape) आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाया और ब्लैकमेल कर महीनों तक बार-बार दुष्कर्म किया। जब लड़की दो महीने की गर्भवती हो गई, तब जुलाई 2024 में मामला सामने आया।
इसके बाद 30 जुलाई 2024 को पुलिस ने मोईद खान और राजू खान को गिरफ्तार किया। (Ayodhya Bhadarsa gang rape) मामला संवेदनशील होने से राजनीतिक बवाल मचा गया। योगी आदित्यनाथ सरकार ने मोईद खान की बेकरी सील कर दी, अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चला दिया। पॉक्सो एक्ट, गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग की धाराओं में केस दर्ज हुआ।
यह भी पढ़ें
- ‘अजित पवार गरीबों के लिए समर्पित नेता थे…’, विमान हादसे में निधन पर PM मोदी ने जताया शोक, कहा- दुख की इस घड़ी में देश साथ है
- Ajit Pawar Viman Hadsa Update: बारामती प्लेन क्रैश पर बड़ा अपडेट! महाराष्ट्र सरकार ने दी बड़ी जानकारी, पीएम मोदी और अमित शाह को दी प्लेन क्रैश की पूरी रिपोर्ट
- फूट-फूटकर रो पड़े पूर्व गृह मंत्री! अजित पवार के निधन की खबर सुनते कैमरे के सामने नहीं रोक पाए आंसू , देखें VIDEO
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Ayodhya Bhadarsa gang rape case, SP leader Moeed Khan acquitted with honour, Charges proved against Raju Khan
Ayodhya
और भी पढ़ें ›
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 amसंभल हिंसा का आरोपी अफरोज 20 महीने बाद जेल से रिहा, उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की
01 Oct 2026 | 12:27 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am